Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

Maruti Suzuki showroom के CEO पर फेंकी स्याही : महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के भिलाई में चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने सीईओ पर स्याही फेंक दी और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें थप्पड़ जड़ते हुए लात भी मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला कर्मचारी ने शोरूम के सीईओ अंकित आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सीईओ उसे अश्लील मैसेज भेजते थे और गलत तरीके से बात करते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान भड़का महिला का गुस्सा

जानकारी के मुताबिक, महिला कर्मचारी पहले ही सीईओ के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी। उसी मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंचे थे।

इसी दौरान महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। जैसे ही सीईओ ऑफिस के अंदर पहुंचे, महिला ने उनके चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंक दी।

पुलिस के सामने मारे थप्पड़ और लात

स्याही फेंकने के तुरंत बाद महिला कर्मचारी सीईओ के सामने पहुंची और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने लात भी चलाई।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करते रहे, लेकिन महिला काफी गुस्से में दिखाई दी। बताया जा रहा है कि उस समय वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।

अन्य महिला कर्मचारियों ने भी जताई नाराजगी

घटना के दौरान ऑफिस में अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

जानकारी के अनुसार, शोरूम की 3 से 4 अन्य महिला कर्मचारी भी सीईओ के व्यवहार से परेशान हैं और उन्होंने भी शिकायत करने की बात कही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई नगर सीएसपी ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी। जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन