Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: जीजा-साली ने की खुदकुशी: जंगल में अलग-अलग जगह पर लटकी मिली लाशें, इलाके में फैली सनसनी

गिरीश जगत,गरियाबंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आज खुदकुशी के दो मामले सामने आए है. एक युवक और एक युवती की लाश बरामद हुई है. पुलिस ने दोनों की लाशें जंगल के अलग-अलग स्थानों से बरामद की है. मृतकों के बीच जीजा-साली का रिश्ता बताया जा रहा है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार युवती की गंजई के घने जंगल में पेड़ पर लटकी मिली है. लाश 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है. वहीं युवक की लाश बेहराबुड़ा के जंगल से बरामद किया गया है. सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका टाकेश्वरी हरदी की रहने वाली थी. मृतक नूनकराम मगरलोड थाना क्षेत्र के सोगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि वह अपनी ससुराल हरदी में ही रहता था. टाकेश्वरी और नूनकराम के बीच जीजा-साली का रिश्ता था. कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि टाकेश्वरी 19 मार्च से घर से लापता थी. परिजनों ने उसे ढूढ़ने की कोशिश की, लेकिन कहीं नहीं मिली. आज उसकी लाश गंजई के जंगल मे पेड़ पर लटकी मिली है. टाकेश्वरी की अगले महीने शादी होने वाली थी. वही नूनकराम होली मनाने अपने गांव गया था. लोगों ने आखिरी बार उसे 20 मार्च को देखा था. परिजनों ने कल उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी. आज उसकी लाश जंगल से बरामद हुई है. फिलहाल कोतवाली पुलिस ने जीजा-साली मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है. पुलिस इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि आखिर ऐसे क्या कारण थे, जिसके चलते जीजा-साली को मौत को गले लगाना पड़ा. वही दो लाशें मिलने से परिजन भी सदमे में है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन