Logo
Breaking News Exclusive
13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका

: Ayodhya ram mandir inauguration: 'राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी कांग्रेस'; बीजेपी बोली- उजागर हो गया रामविरोधी चेहरा

News Desk / Fri, Jan 12, 2024

Ayodhya ram mandir inauguration: अयोध्या राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण कांग्रेस की ओर से ठुकराने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तंज कसा है। भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने का फैसला इस बात का सबसे बड़ा स्पष्ट प्रमाण है कि वह राम विरोधी है। एक ओर पूरा देश अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से पुलकित और उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस निराश है। राम-द्रोही कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने  कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं के नहीं जाने के निर्णय से यह बात आईने की तरह साफ हो गई है कि कांग्रेस भगवान श्रीराम के प्रति क्या सोच रखती है? भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण और अब प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने कदम-कदम पर हमेशा अपने राम-विरोधी और सनातन विरोधी होने का शर्मनाक प्रदर्शन किया है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को कांग्रेस की ओर से ठुकराए जाने से यह बात एक बार फिर सिद्ध हो गई है कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के मार्ग में रोड़ा बनने का काम ही किया। 'भगवान श्रीराम मंदिर दुनिया के कई देशों की आस्था का विषय'  श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कोटि-कोटि भारतीयों ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक देशों की आस्था का विषय रहा है, लेकिन ऐसे समय में भी भारतीय होने के बावजूद मंदिर निर्माण पूर्ण नहीं होने जैसे कुछ अनर्गल आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने अपना असली सनातन विरोधी राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित कर दिया है। कांग्रेस के लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भगवान राम जी के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी राजनीतिक सोच की दरिद्रता से उबर नहीं पा रही है। संदीप शर्मा बोले- कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा बेनकाब वहीं प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस का राम-द्रोही चेहरा अब खुलकर सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जो कांग्रेसी अपने भांचा श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं। शर्मा ने उन सबसे यह आग्रह किया है कि वे सब लोग ऐसी पार्टी का साथ छोड़ दें, जिसकी आस्था श्रीराम के प्रति नहीं है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाँचा राम को मानने वाले कांग्रेसी प्रभु श्रीराम की शरण में जाएँ, या फिर यह साफ करें कि उनकी आस्था क्या सोनिया-दरबार के प्रति है? शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल भाजपा समेत तमाम धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतित संस्थाओं के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले अक्षत व भगवान श्रीराम के चित्र का वितरण करके छत्तीसगढ़ के सभी मंदिरों और घर-घर में पूजा-पाठ, कीर्तन, दीप प्रज्जवलन कर इस कार्यक्रम को भव्य और चिरस्मरणीय बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन