Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

भूपेश बघेल के स्वागत में स्टंटबाजी, 8 गाड़ियां जब्त : चलती कारों में लटककर युवाओं ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के दौरान युवाओं द्वारा चलती कारों में स्टंट करने का मामला सामने आया है। शहर के मुख्य मार्गों पर युवक कार की खिड़कियों से लटककर हुड़दंग मचाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

23 जनवरी की शाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर के सरगांव द पैलेस रिसॉर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे थे। उनके स्वागत में शहर के युवाओं ने करीब 15 गाड़ियों का काफिला बनाकर गांधी चौक पर उनका अभिनंदन किया।

शहर में घूमता रहा कारों का काफिला

गांधी चौक से आकाशवाणी चौक और नगर निगम क्षेत्र तक गाड़ियों का काफिला निकला। इसी दौरान कई युवाओं ने गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट किए और मोबाइल से वीडियो व रील बनाईं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में

स्थानीय लोगों ने स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और सरगुजा पुलिस को टैग किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

8 फोर व्हीलर जब्त, अन्य की तलाश जारी

सरगुजा पुलिस ने नंबर के आधार पर 8 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं, जिनमें इनोवा, स्कॉर्पियो और अर्टिगा शामिल हैं। अन्य वाहनों और स्टंट करने वाले युवाओं की पहचान की जा रही है।

BNS और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत FIR

पुलिस ने जब्त वाहनों के चालकों के खिलाफ BNS की धारा 125, 281, 285, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

आईजी के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने रैली में शामिल वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी बोले- स्टंटबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेताया कि भविष्य में ऐसे मामलों में और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

हाईकोर्ट पहले भी दे चुका है सख्त चेतावनी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहले ही सड़क पर स्टंटबाजी और हुड़दंग को लेकर सख्त रुख अपना चुका है। कोर्ट ने कहा था कि ऐसे कृत्य आम जनता की जान को खतरे में डालते हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन