Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: ईंट भट्ठे में 3 ग्रामीणों की मौत: ठंड से बचे, लेकिन जानिए कैसे घुट गया दम ?

News Desk / Mon, Feb 13, 2023

अंबिकापुर के बलरामपुर जिले के ग्राम खजुरी में बीती रात ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे तीन ग्रामीणों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में जीजा-साला एवं उनका एक रिश्तेदार युवक शामिल है। उनके साथ सो रहा एक अन्य ग्रामीण रात को नीचे गिर गया था और दूबारा नहीं चढ़ा, जिससे उसकी जान बच गई। चारों रात को नशे की हालत में थे। ठंड से बचने के लिए वे ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे थे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलरामपुर एडिशनल एसपी सुशील नायक ने बताया कि ग्राम पंचायत खजुरी अंतर्गत कोटपाली निवासी राजदेव 28 वर्ष ने अपनी भूमि पर स्वयं के उपयोग के लिए ईंट बनवाया था। रविवार दोपहर को ईंट भट्ठे में आग लगाई गई थी। बीती रात को राजदेव सहित उसका जीजा बनवा चेरवा (40) निवासी कोटपाली, अंबिकापुर के ग्राम असोला निवासी रिश्तेदार छोटू चेरवा (20) और गांव का ही युवक अजय चेरवा खाना खाने के बाद ईंट भट्ठे के पास सोने के लिए पहुंचे। वे ईंट भट्ठे के ऊपर सीढ़ी से चढ़कर पहुंचे और भट्ठे के चौड़े मेड़ में कंबल ओढ़कर सो गए। चारों नशे की हालत में थे। रात को अजय चेरवा गर्मी लगने के बाद नशे की हालत में ही कंबल सहित 10 फुट नीचे गिर गया और नशा एवं नींद की हालत में वह ऊपर नहीं चढ़ पाया। वह भट्ठे के मेड़ के किनारे ही सो गया। वहीं भठ्ठे की मेड़ में सो रहे राजदेव, बनवा चेरवा, एवं छोटू की रात को दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर खजुरी में हड़कंप मच गया। सूचना पर एडिशनल एसपी सुशील नायक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि धीरज सिंहदेव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी नायक ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लकड़ी से जलाया गया था भट्ठा, घुट गया दम- एएसपी सुशील नायक ने बताया कि राजदेव ने ईंट पकाने के लिए लकड़ी से भट्ठे में आग लगाई थी। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वे भट्ठे की मेड़ में चढ़ गए थे। रात को कंबल ओढ़कर सोने के कारण चारों का दम घुट गया। लकड़ी के धुएं के चलते आक्सीजन की कमी होने के कारण उनका दम घुटने की आशंका है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन