Logo
Breaking News Exclusive
पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से : 24 दिन के सत्र में होंगी 14 बैठकें, 6 मार्च को बजट पेश करेंगे सीएम

News Desk / Tue, Feb 28, 2023


छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू होगा। राज्यपाल हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। इस दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। सीएम भूपेश बघेल 6 मार्च को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। वित्तीय वर्ष के कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। 

सत्र के पहले दिन राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत विधानसभा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्र की रूपरेखा बताएंगे। इस बार होली की वजह से 7 मार्च से 12 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलेगी। एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वित्त्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार छह मार्च को मुख्यमंत्री और वित्त्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। चुनावी साल होने से नई सौगातों के साथ मुख्यमंत्री बघेल आखिरी बजट पेश करेंगे। 

खुली रहेगी दर्शक दीर्घा 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा खुली रहेगी। कोरोना काल के बाद पहली बार दर्शक सीधे सदन की कार्यवाही देख सकेंगे। बजट सत्र के लिए अभी तक दो संशोधनों के साथ अब तक 1730 प्रश्न आए हैं। इनमें 889 तारांकित और 841 अतारंकित प्रश्न पूछे गए हैं। 98.3 प्रतिशत (1696) प्रश्न ऑन लाइन पूछे गए हैं। वहीं  57 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के साथ 23 शून्यकाल के प्रश्न उठाए जाएंगे। विधानसभा एंड्रॉयड एप बनाया गया है। इसे कल यानी  1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी, सभा की असंशोधित कार्यवाही और नियमों की जानकारी भी दी जाएगी।

इधर, बीजेपी ने बुलाई विधायक दल की बैठक
दूसरी ओर बीजेपी ने बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। देश और राज्य की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पर टिकी हैं। 


1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट!
चर्चा है कि बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल गृह विभाग, कृषि, स्वास्थ्य रोजगार, संबंधित विभागों के अलग-अलग मंत्रियों और अफसरों से चर्चा कर बजट का अंतिम रुपरेखा तैयार कर चुके हैं। बजट में लोगों को कई तरह की सौगात मिल सकती हैं। चर्चा है कि सीएम इस बार हाईटेक तरीके से बजट पेश कर सकते हैं। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन