Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: एक ही लड़की से दो दोस्तों को हुआ इश्क: रास्ते से हटाने जिगरी यार को पीट-पीटकर मार डाला, रेत में दफना दी लाश

Chhattisgarh Balod murder of a girl love friend: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 11वीं क्लास के छात्र ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।इसके बाद उसने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर शव को रेत में दबा दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और छात्र दोनों एक लड़की से प्यार करते थे। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम मोंगरी निवासी नन्नू राम साहू का पुत्र हितेश साहू (16) लाटाबोड़ स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। तीन दिन पहले वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को हितेश का शव घाट पर रेत में दबा मिला। 3 युवक साथ गए थे, लेकिन 2 लौट आए पुलिस जांच में पता चला कि 20 मार्च को हितेश को अपने दोस्त और एक युवक गजेंद्र साहू के साथ नदी की ओर जाते देखा गया था। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद केवल दो लोग लौटे, हितेश उनके साथ नहीं था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग और गजेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि वे दोनों एक साथ पढ़ते थे और अच्छे दोस्त थे। हितेश पढ़ाई में हमेशा आगे रहता था, इस वजह से वह ईर्ष्यालु भी था। ये दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे, लेकिन वो हितेश को पसंद करती थी। इसके चलते वह पिछले एक माह से हितेश से रंजिश रखने लगा था। दोनों के बीच लड़की को लेकर झगड़ा हुआ दूसरे आरोपी गजेंद्र की बहन की करीब एक माह पहले सगाई हुई थी। हितेश और नाबालिग आरोपी के बीच गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। इससे नाबालिग नाराज था। उसने और गजेंद्र ने साथ बैठकर शराब पी और फिर एकतरफा प्यार के चलते हितेश की हत्या की साजिश रची। भजिया खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया बालोद एसपी एसआर भगत ने बताया कि घटना वाले दिन हितेश पास के गांव में एक सगाई कार्यक्रम में गया था। दोनों आरोपी भी वहां पहुंचे थे। मौका पाकर आरोपी सगाई कार्यक्रम से बाहर आया और हितेश को भजिया खिलाने के बहाने अपने साथ चलने को कहा। मौत होने तक पीटा आरोपियों ने नदी किनारे सुनसान जगह पर मछली पकड़ने के जाल से हितेश का गला घोंटने की कोशिश की। जब वह जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को खेत में दफना दिया और वहां से भाग गये।पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह और दूसरे आरोपी गजेंद्र को जेल भेज दिया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन