Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र कर बैगा की बलि दी: कमरे में नींबू, सिंदूर, भाला मिला, नहलाने के बाद चावल खिलाया, फिर गला रेत दिया

Chhattisgarh Balod Tantrik sacrificed Baiga: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में काला जादू कर हत्या का मामला सामने आया है। गुंडरदेही ब्लॉक के सिर्राभाठा गांव में तांत्रिक और परिवार के लोगों ने मिलकर गांव के बैगा की हत्या कर दी। मामला हल्दी थाना क्षेत्र का है। गांव के उप सरपंच खेमराज सिन्हा ने बताया कि हत्या से पहले बैगा को नहलाकर पूजा कक्ष में लाया गया। गला रेतने से पहले उसे कच्चा चावल भी खिलाया गया। फिर बैगा की बलि दे दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि तांत्रिक ने गांव के दो अन्य लोगों को भी मारने के लिए भाला लेकर दौड़ाया था। वहीं, घर के पहले कमरे में बैगा का शव पड़ा था। पूजा कक्ष के अंदर दीपक के ऊपर भाला रखकर पूजा की जा रही थी। चारों तरफ चावल, नींबू, सिंदूर और तंत्र विद्या से जुड़ी सामग्री बिखरी पड़ी थी। घर में चल रहा था तंत्र मंत्र

पुलिस के अनुसार सिर्राभाठा निवासी तिहारू राम निषाद ने अपने घर में पूजा-पाठ और तांत्रिक अनुष्ठान के लिए डौंडी क्षेत्र से एक तांत्रिक को बुलाया था। सोमवार सुबह से ही तंत्र विद्या का कार्यक्रम चल रहा था।

5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

इसी बीच दोपहर में गांव के बैगा पुनीत राम गोंड (58) को बुलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने घर के मालिक तिहारू राम निषाद, उसके साले, डौंडी के बैगा और उसके साथियों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

मृतक बैगा के बेटे की भी डेढ़ माह पहले हुई थी हत्या

उपसरपंच खेमराज सिन्हा ने बताया कि जिस बैगा की हत्या हुई है, उसके बेटे ललित ठाकुर की डेढ़ माह पहले नारायणपुर में हत्या कर दी गई थी। बेटे की मौत के बाद उसने गांव में बैगा का काम छोड़ने का फैसला कर लिया था और तब से वह अकेला और गुमसुम रह रहा था।

उपसरपंच ने बताया कि मृतक की बेटी ने बताया कि उसके पिता को कई बार पड़ोसी ने बुलाया था। जिसके बाद वह उनके घर गया था। घर से चिकन करी और शराब की बोतल बरामद हुई है।

घर में तांत्रिक क्रिया करवाने वाला व्यक्ति एक दिन पहले ही गांव पहुंचा था

ग्रामीणों के अनुसार तिहारू राम निषाद के दो भाई डोमन निषाद और पीतांबर निषाद हैं। एक भाई ने पहले खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली थी। इसके चलते परिवार के लोग अक्सर घर से बाहर रहते थे। तिहारू खुद डौंडी क्षेत्र के ग्राम कांडे में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि वह रविवार को गांव लौटा था और अगले दिन सोमवार को उसने बैगा को पूजा-पाठ के लिए अपने घर बुलाया था। उसी दिन यह घटना घटी। जांच में जुटी पुलिस इस मामले में एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि हत्या हुई है। घर से तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हत्या की वजह क्या है? जांच के बाद इसका खुलासा होगा।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन