Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: स्कूल में अश्लील टीचर की गंदी करतूत ? छात्राओं को गोद में उठाया, गाल पर लगाई चॉक, स्टूडेंट्स बोलीं- सर ने बैड टच किया, फिर मामला रफादफा करने कहा

Chhattisgarh Balrampur Teacher Accused Of Molesting Girl Students: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक ने हमें गोद में उठाकर हमारे गालों पर चाक लगा दिया। शिकायत करने पर उसने हमें धमकाया और कहा कि मामला यहीं खत्म कर दो।

इसके बाद छात्राओं ने जब इसकी शिकायत हॉस्टल वार्डन और हेडमास्टर से की तो हेडमास्टर ने बैठक की, लेकिन अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी। अब मंगलवार को जब छात्राओं के अभिभावक स्कूल पहुंचे तो मामला सामने आया। छात्राओं ने कहा- शिक्षक ने हमें गोद में उठाकर ले गया जानकारी के मुताबिक, आठवीं कक्षा की 6 छात्राओं ने स्कूल के सहायक शिक्षक मोहम्मद शाहिद पर बदतमीजी का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक ने उन्हें गोद में उठाकर ले गया। उनके गालों और पीठ पर चाक से कुछ लिखा। छात्राओं ने जब यह बात महिला शिक्षिका को बताई तो आरोपी शिक्षक ने उन्हें धमकाया और मामले को आगे न बढ़ाने को कहा। छात्राओं के अनुसार 5 दिन पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर के दौरान शिक्षक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। हेडमास्टर ने की बैठक, नहीं की शिकायत जिन छात्राओं से छेड़छाड़ की गई वे प्री-मैट्रिक छात्रावास में रहती हैं। छात्राओं ने छात्रावास की वार्डन और स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी इसकी जानकारी दी। प्रधानाध्यापक मो. इसराइल अली ने छात्राओं और शिक्षकों की बैठक भी की, लेकिन कार्रवाई के लिए अधिकारियों या पुलिस को सूचना नहीं दी। रविवार को जब छात्राओं के परिजन उनसे मिलने छात्रावास पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। बीईओ ने शुरू की जांच कार्रवाई नहीं होने पर परिजन मंगलवार को फिर स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर रामानुजगंज बीईओ सदानंद कुशवाहा ने छात्राओं का बयान दर्ज किया। बीईओ सदानंद ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को ही जानकारी मिली है। इसके बाद वे आज सुबह जांच के लिए आए हैं। मामले में दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रधानाध्यापक मो. इजराइल अली ने बताया कि 3 छात्राओं ने छेड़छाड़ की जानकारी दी है। मामले में दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। थाने में बयान के बाद एफआईआर दर्ज बीईओ सदानंद कुशवाह के निर्देश पर पीड़ित छात्राओं और शिक्षक को सनावल थाने ले जाया गया है। पुलिस ने छात्राओं का बयान भी लिया और इसके बाद शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन