Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

भाई को बंधक बनाया, फिर उसके सामने बहन से गैंगरेप : घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के आने वाले कोटराही जंगल में एक 19 वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) किया है।

आरोपियों ने वारदात के दौरान युवती के फुफेरे भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और उसके सामने ही इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों संदेही युवकों को हिरासत में ले लिया है।

रिश्तेदार के घर जा रहे थे भाई-बहन, बाइक सवारों ने रोका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात रविवार दोपहर की है। बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 साल की युवती अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल ही कोटराही जंगल के रास्ते होकर अपने एक रिश्तेदार के घर गांव की ओर जा रही थी।

इसी दौरान जंगल के बीच रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों युवक भाई-बहन को धमकाते हुए उनसे पूछताछ करने लगे और जबरन उन्हें खींचकर मुख्य मार्ग से दूर घने जंगल के भीतर ले गए।

भाई को पेड़ से बांधा, फोन कर तीसरे साथी को भी बुलाया

जंगल के अंदर ले जाकर आरोपियों ने सबसे पहले युवती के भाई के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए ताकि वह विरोध न कर सके। इसके बाद बंधक बने भाई के सामने ही दोनों युवकों ने युवती को पकड़कर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल से फोन कर अपने एक और तीसरे साथी को भी जंगल में बुला लिया। मौके पर पहुंचे तीसरे युवक ने भी पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी भाई-बहन को उसी हाल में जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

भागकर पुलिस चौकी पहुंचे पीड़ित, कोटराही गांव के तीनों आरोपी हिरासत में

आरोपियों के भागने के बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर दोनों पीड़ित वापस वाड्रफनगर पहुंचे और वाड्रफनगर पुलिस चौकी में जाकर घटना की लिखित आपबीती सुनाई। सामूहिक बलात्कार जैसी गंभीर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस टीमों को आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों संदेही युवकों को ढूंढ निकाला और उन्हें हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए तीनों युवक कोटराही गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और मामले की विस्तृत वैधानिक जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन