Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: 10वीं की छात्रा की खून की कमी से मौत: छात्रावास में तबीयत बिगड़ी, पनीर-पूरी खाने से एक स्टूडेंट की गई जान

Chhattisgarh Bijapur hostel 10th class student dies due to lack of blood: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खून की कमी से 10वीं की छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा पोटा केबिन में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छुट्टी मिलने पर परिजन उसे घर ले गए, लेकिन उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। 3 दिन में छात्रा की यह दूसरी मौत है। दरअसल, छात्रा का नाम विमला कवासी है, जो जिले के नैमेड़ गांव में पोटा केबिन में रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। 23 नवंबर को उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद हॉस्टल वार्डन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद 26 नवंबर को उसे छुट्टी देकर हॉस्टल लाया गया। फिर से तबीयत बिगड़ी फिर से तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 28 नवंबर को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत में सुधार देखने के बाद 3-4 दिसंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन उसे घर ले गए जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया ने बताया कि परिजनों ने उसे घर ले जाने के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। लगातार उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही थी। परिजनों ने बताया था कि वह ठीक है। 12 दिसंबर को उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। 3 दिन पहले एक और छात्रा की मौत बता दें कि, बीजापुर जिले में ही 3 दिन पहले तीसरी क्लास की छात्रा की पनीर की सब्जी और पूरी खाने से मौत हो गई थी। वह जिले के माता रुक्मणी आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी आश्रम की 35 छात्राएं भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई थीं। कुछ का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन