Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: श्मशान में युवती को बैठाकर तांत्रिक क्रिया करने का VIDEO: बिलासपुर आए UP-बिहार से पुजारी, बलि के शक पर हंगामा

Chhattisgarh Bilaspur crematorium tantric rituals performed by making a girl sit: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उत्तर प्रदेश और बिहार से पुजारियों को बुलाकर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे 6 से अधिक लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान भारी भीड़ ने बलि देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला कोना थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार श्मशान घाट के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक लड़की को बैठाकर 4-5 पुजारी पूजा कर रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। हंगामे के बीच पुजारी और पूजा कर रहे लोगों को पकड़कर थाने ले आया गया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पीपल के पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं कोनी टीआई किशोर केवट ने बताया कि ग्राम निरतू के लोगों ने गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र और बलि देने का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीपल के पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं। वहां पुजारी भी थे, जो पूजा कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि चकरभाठा क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राकेश कौरव (50) की बेटी बीमार है, जिसका वह इलाज करा रहे हैं। लेकिन, उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। किसी ने उन्हें पूजा-पाठ कराने की सलाह दी। उत्तर प्रदेश-बिहार से पुरोहित बुलाकर पूजा-पाठ कराया पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर उत्तर प्रदेश और बिहार से पुरोहित आए हुए हैं, जो पिछले तीन दिनों से पूजा-पाठ करा रहे हैं। उन्हें गांव के बाहर पीपल के पेड़ की पूजा करनी थी। इसी के चलते वे पीपल का पेड़ देखकर पूजा करने आए थे, लेकिन गांव वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि गांव के बाहर श्मशान घाट में पीपल के पेड़ के नीचे तांत्रिक क्रिया की जा रही थी, जहां नींबू, मिर्च, सिंदूर और कौआ रखा हुआ था। लड़की को पीपल के पेड़ के नीचे बैठा दिया गया और कौआ गाड़ दिया गया। लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बलि की आशंका जताकर ग्रामीणों ने किया हंगामा ग्रामीणों का आरोप है कि कुल्हाड़ी से पीपल के पेड़ को काटा जा रहा था और कीलें ठोंकी जा रही थीं। रात में पुजारी और लोगों के बीच लड़की को इस तरह देखकर उन्हें संदेह हुआ कि उसकी बलि दी जा सकती है। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लिया मामले में पुलिस ने बताया कि भीड़ से सभी पुजारियों को छुड़ाकर थाने लाया गया। छतौना निवासी राकेश कौरव, नरसिंहपुर के चिचोली निवासी आकाश कौरव (32) और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी पुजारी योगेश पांडेय (32) को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही बिहार के चंपारण लाहौरिया के देवरा निवासी पंडित नितेश पांडेय (24), विश्वजीत पांडेय (23), विशाल पांडेय (27) और सनीश पांडेय (45) को हिरासत में लिया गया है। इन सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन