Logo
Breaking News Exclusive
मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

: कालिख कांड: नेता प्रतिपक्ष ने पालिका अध्यक्ष की नेम प्लेट पर पोती कालिख, मच्छरों से निजात नहीं दिलाने पर नाराज

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


नगर पालिका की दीवारों पर कालिख लगाते भाजपा पार्षद।

नगर पालिका की दीवारों पर कालिख लगाते भाजपा पार्षद। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर की तखतपुर नगर पालिका में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पार्षद ईश्वर देवांगन ने अध्यक्ष और सीएमओ की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। इसके अलावा उनके दफ्तर की दीवारों पर भी कालिख लगाई गई है। इसके बाद पार्षद ईश्वर देवांगन वहीं धरने पर बैठ गए। इस पूरे हंगामे के दौरान सीएमओ और कर्मचारियों ने दफ्तर में ताला लगा दिया और बाहर निकल आए। सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

दरअसल, तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन अनियमितता और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने निराकरण के लिए नौ सूत्रीय ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा था और दो दिन में समस्याओं के निराकरण की मांग की थी। सबसे ज्यादा दिक्कत मच्छरों और मूलभूत सुविधाओं के नहीं मिलने को लेकर है। शिकायत का निराकरण नहीं होने से नाराज पार्षद गुरुवार को नगर पालिका पहुंच गए। उन्होंने पहले पालिका की दीवार पर बाहर कालिख पोती, फिर अंदर पहुंचे। 

नेता प्रतिपक्ष ने इसके बाद सीएमओ कक्ष के बाहर उनके दरवाजे और फिर अध्यक्ष के कक्ष बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। इसके बाद नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। हंगामा होते देख सीएमओ ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में थाना प्रभारी एस साहू, तहसीलदार शशांक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नेता प्रतिपक्ष की हरकत से नाराज सीएमओ ने कार्यालय में ताला लग दिया। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिखकर की थी मांग
बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पार्षद ईश्वर देवांगन ने सीएमओ और नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र लिखा था। इसमें कई मांगे रखी गई थीं। नगर में पेंशन, परिवार सहायता के प्रकरण पिछले तीन सालों से एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 


लंबित निर्माण, सार्वजनिक स्थलों की रखरखाव, सामन्य सभा की बैठक की बदले पीआईसी की बैठक, क्षेत्र के लगभग चार सौ हितग्राहियों को पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, नामांतरण का प्रकरण जानबुझकर लंबित रखना, सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं, नाली का पानी सड़कों पर बहना, कचरे का नियमित उठाव नहीं होना, गुणवत्ताहीन निर्माणकार्यो की जांच, और मच्छरों से रोकथाम को लेकर मांग रखी थी

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन