Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: झुमका महोत्सव में उपद्रव: लड़कों ने कुर्सियां तोड़ीं, अब परिजन करेंगे भरपाई; गायक सुखबीर सिंह का था कार्यक्रम

News Desk / Fri, Jan 20, 2023


छत्तीसगढ़ के कोरिया में झुमका जल महोत्सव के समापन के दौरान जमकर उपद्रव हुआ। कार्यक्रम में आए लड़कों ने कुर्सियां तोड़ डालीं और फिर जमकर डांस किया। खास बात यह है कि पूरे हंगामे का पता पुलिस को भी अगले दिन चला, जब सुबह कुर्सियां टूटी हुई मिलीं। किसी ने पुलिस को उपद्रव का वीडियो भेजा। इसके बाद पुलिस ने 15 आरोपियों को चिन्हित किया है। नुकसान की भरपाई अब इनके परिजनों से होगी। 

कुर्सियां तोड़कर करते रहे डांस
जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को झुमका जल महोत्सव का समापन था। अंतिम दिन बॉलीवुड सिंगर सुखबीर सिंह पहुंचे हुए थे। दर्शकों के बैठने के लिए टेंट और पंडाल लगाकर कुर्सियां रखी गई थीं। कार्यक्रम के दौरान ही वहां मौजूद लड़कों ने उपद्रव शुरू कर दिया। पंडाल में रखीं कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दिया। एक-एक कर उपद्रवियों ने सारी कुर्सियां तोड़ डाली। इसके बाद उन्हीं टूटी कुर्सियों पर डांस करते रहे। 

पुलिस को इंस्टाग्राम पर भेजा तोड़फोड़ का वीडियो
घटना के दौरान वहां एसपी त्रिलोक बसंल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कुर्सियों के टूटने का उन्हें पता चला तो मामले की जांच कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह को सौंपी गई। इस बीच पुलिस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तोड़फोड़ का वीडियो मिला। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़के उत्पात मचाते हुए कुर्सियां तोड़ रहे हैं। इसके बाद वहीं डांस करना शुरू कर देते हैं। इस पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। 

15 आरोपियों को पुलिस ने किया नामजद, अन्य की तलाश जारी
सीसीटीवी फुटेज और कैमरे से मिली रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने 15 आरोपियों को नामजद किया है। उनके परिजनों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया और टूटी कुर्सियों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं उपद्रव में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। उन सबके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन