Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: वेब सीरीज में गुंडरदेही की पायल: स्वरा भास्कर संग दिखेंगी महिला कांग्रेस नेता, छत्तीसगढ़ में पूरी हुई शूटिंग

News Desk / Tue, Feb 14, 2023


स्वरा भास्कर के साथ रिहर्सल करतीं पायल।

स्वरा भास्कर के साथ रिहर्सल करतीं पायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर एक अपनी वेब सीरीज की शूटिंग की है। हालांकि इस सीरीज का नाम अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन इसमें छत्तीसगढ़ के दर्जन भर से अधिक कलाकारों को महत्वपूर्ण अभिनय के लिए चुना गया था। इसमें से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में रहने वाले पायल शर्मा भी शामिल हैं। पायल कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत सदस्य भी  हैं। 

दो अलग-अलग किरदार में दिखेंगी पायल
पायल शर्मा कांग्रेस पार्टी में काफी एक्टिव है और प्रदेश किसान कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि स्वरा भास्कर एक दिलचस्प अभिनेत्री हैं। वह बेहद संजीदगी से अपना अभिनय करती हैं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। पायल शर्मा ने स्वरा भास्कर के साथ दो महत्वपूर्ण किरदार अदा किए हैं और जल्द ही यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगा 

नौ एपिसोड की सीरीज, दो में उन्होंने भी किया काम
पायल शर्मा ने बताया कि वह संगीत और अभिनय के छोटे-मोटे किरदारों को निभाया करती थीं। उन्होंने मुंबई में क्रू मेंबर के साथ काम भी किया है। उनका एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। यह वेब सीरीज नौ एपिसोड की है। इनमें स्वरा भास्कर अलग-अलग किरदार निभाएंगी। इसके दो एपिसोड में पायल ने स्वरा के बचपन के रोल के दौरान उनकी मां और फिर दोस्त का किरदार निभाया है। 

80 के दशक की कहानी आएगी सामने
अभिनेत्री पायल शर्मा ने कहा कि जैसा कि हमारा कॉस्टयूम देखकर आप समझ ही गए होंगे कि, यह किस तरह की वेब सीरीज है। कॉस्ट्यूम में स्पष्ट देखा जा रहा है कि पुराने 80 के दशक के हेयर स्टाइल और कपड़े यहां पर देखने को मिल रहे हैं। पुरानी गाड़ियों को भी इसमें दर्शाया जा रहा है।  स्वरा भास्कर के साथ काम करने वाली अभिनेत्री पायल ने बताया कि वर्ष 1980 से लेकर आज के परिदृश्य की यह कहानी है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन