Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Raipur: ऋचा जोगी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-जोगेरिया बड़ी बीमारी, भूपेश बघेल डॉक्टर, ठीक कर देंगे

News Desk / Wed, Nov 16, 2022

ऋचा जोगी और आरपी सिंह।

ऋचा जोगी और आरपी सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की बहू और JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जोगरिया बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कहा कि राज्य स्थापना के समय से ही जोगेरिया एक बड़ी बीमारी रही है, जिससे प्रदेश और कांग्रेस का बहुत नुक़सान हुआ है। वर्तमान में भूपेश बघेल ही इस बीमारी के सबसे बड़े डाक्टर हैं। उन्होंने इस बीमारी को 75 प्रतिशत तक ठीक कर दिया है और बची हुई 25 प्रतिशत बीमारी प्रदेश की जनता 2023 के चुनावों में ठीक कर देगी।

असली आदिवासियो का हक छीना
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि नकली आदिवासियों का सुनहरा समय अब समाप्त हो चुका है। डॉ. रमन सिंह की छत्रछाया में असली आदिवासियों का हक छीना जाता था। अब राज्य में कका भूपेश बघेल की सरकार है। किसी भी नकली आदिवासी को असली के हक पर डाका डालने नहीं दिया जाएगा। ऋचा जोगी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर इसी की एक कड़ी है। पहले जिला स्तरीय प्रमाण पत्र सत्यापन समिति मुंगेली और अब राज्य स्तरीय समिति ने ऋचा जोगी के प्रमाण पत्र को अवैध पाया है। 

यह भी पढ़ें...पूर्व CM की बहू पर FIR: उपचुनाव में जमा सर्टीफिकेट को बताया फर्जी, ऋचा जोगी बोलीं- मुख्यमंत्री को हुआ जोगेरिया

तमाम प्रयासों के बाद भी खुद को आदिवासी नहीं साबित कर सके
उन्होंने कहा कि, दोनों ही समितियों की रिपोर्ट में ऋचा जोगी के आपराधिक कृत्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की अनुसंशा की गई है। दोनों ही समितियों ने ऋचा जोगी को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया था, लेकिन अपने तमाम असफल प्रयासों के बाद भी अपने आप को असली आदिवासी साबित नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि, पहले स्व. अजीत जोगी, फिर उनके पुत्र अमित जोगी और अब ऋचा जोगी नकली आदिवासी बनकर असली आदिवासियों का हक छीनते रहें हैं।

ऋचा जोगी ने कहा था-मुख्यमंत्री को जोगेरिया हुआ
दरअसल, ऋचा जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में मुंगेली के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मरवाही उपचुनाव के दौरान जमा किया गया अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। इसके बाद ऋचा जोगी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा था कि, पहले डॉक्टर साहब और अब मुख्यमंत्री को जोगेरिया हो गया है। जोगेरिया के लक्ष्ण एक बार फिर दिखने लगे हैं। चुनावी समर आते ही कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के नेताओं को जोगेरिया हो जाता है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन