Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

जल जीवन मिशन में 1.20 लाख रिश्वत लेने का VIDEO वायरल : SDO ने 53 लाख के काम के बदले 10% कमीशन मांगा, पहले बिल के बदले 1.60 लाख देने पड़े

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में जल जीवन मिशन से जुड़े एक मामले में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। यहां SDO एम.ए. खान का 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि 53 लाख रुपए के काम का बिल पास करने के बदले SDO ने 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

भिलाई निवासी सिविल इंजीनियर और ठेकेदार नवीन वर्मा के मुताबिक, बिल पास करवाने के लिए बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने दिसंबर 2024 में पैसे देते समय चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में SDO एम.ए. खान कागज में लपेटकर पैसे लेते साफ नजर आ रहे हैं।

एक साल तक अटका रहा भुगतान

नवीन वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने पार्टनरशिप में ठेकेदारी शुरू की थी। उनका पहला काम पाटन ब्लॉक के ग्राम घुघवा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण और घर-घर पाइपलाइन बिछाने का था। काम पूरा होने के बावजूद करीब एक साल तक बिल अटका रहा।

पहले बिल के बदले 1.60 लाख देने पड़े

ठेकेदार का आरोप है कि पहला रनिंग बिल पास कराने के लिए SDO ने 10% कमीशन मांगा। कमीशन नहीं देने पर बिल रोकने और खामियां निकालने की धमकी दी गई। मजबूरी में उन्होंने ब्याज पर पैसा लेकर करीब 1 लाख 60 हजार रुपए दिए, तब जाकर पहला बिल पास हुआ।

दूसरे बिल में भी मांगी रिश्वत

नवीन के मुताबिक दूसरे बिल के समय भी 10 प्रतिशत कमीशन मांगा गया और लगभग 50 हजार रुपए देने पड़े। अब तक करीब 35 लाख रुपए का भुगतान हुआ है, जबकि 2 से 2.5 लाख रुपए कमीशन में जा चुके हैं। इसके बावजूद 18 से 20 लाख रुपए का भुगतान अभी भी लंबित है।

कमीशन बंद किया तो बढ़ी परेशानी

ठेकेदार का कहना है कि जब उन्होंने रिश्वत देना बंद किया, तो फाइलें अटकाई जाने लगीं। कई दिनों तक अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलते थे, जिससे भुगतान प्रक्रिया ठप हो गई। आर्थिक तंगी बढ़ने पर उन्होंने सबूत के तौर पर दो वीडियो रिकॉर्ड किए।

वीडियो वायरल, विभाग ने भेजा नोटिस

रिश्वत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया। SDO एम.ए. खान को तत्काल शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

देखिए वीडियो

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन