Logo
Breaking News Exclusive
पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

: छत्तीसगढ़ में कुएं से अचानक निकलने लगा पेट्रोल: लोगों ने बाल्टियों में भरकर निकाला, रातभर टाइट सिक्योरिटी

MP CG Times / Thu, Nov 14, 2024

Chhattisgarh Dantewada: Petrol Leaked Out Of Well VIDEO: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में बुधवार को एक घर के कुएं से अचानक पेट्रोल निकलने लगा। जब शहर के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो घर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग बाल्टियों से पेट्रोल निकालने लगे। खबर मिलते ही प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप की टंकी फट गई। जिससे जमीन के अंदर से पेट्रोल लीक होकर कुएं में जमा हो रहा था। फिलहाल प्रशासन ने पेट्रोल पंप को बंद करा दिया है। पेट्रोल चोरी की शिकायत मिली थी दरअसल, गीदम के पुराने बस स्टैंड में बाफना पेट्रोल पंप है। पंप मालिक ने कुछ दिन पहले गीदम पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पंप से पेट्रोल चोरी हो रहा है। हर दिन कई लीटर पेट्रोल कम हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आसपास के इलाकों में मुखबिरों को भी निगरानी में रखा गया। लेकिन पुलिस चोरी के इस रहस्य को नहीं समझ पाई। घर के कुएं से निकला पेट्रोल 13 नवंबर की शाम पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित वार्ड क्रमांक 12 निवासी भोलू जैन के घर के कुएं से पेट्रोल निकलने लगा। परिजनों को पानी में पेट्रोल की महक आने लगी। जिसके बाद उन्होंने कुएं में बाल्टी डालकर पानी निकाला तो उसमें से पेट्रोल निकला। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई जब यह खबर शहर में फैली तो लोगों की भीड़ जुटने लगी। बुधवार देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की गई तो पता चला कि पेट्रोल पंप की टंकी टूटी हुई थी। जिससे पेट्रोल रिसकर घर के कुएं में जमा हो रहा था। पेट्रोल पंप बंद, कुएं वाला इलाका सील वहीं, प्रशासन ने पेट्रोल पंप को तुरंत बंद करा दिया। साथ ही जिस घर के कुएं में पेट्रोल मिला था उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, उस पूरे इलाके में फायर ब्रिगेड की टीम और बिजली विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है। आज आएंगे कंपनी के लोग पेट्रोल पंप मालिक ने पेट्रोल लीक होने की सूचना कंपनी को दे दी है। बताया जा रहा है कि, आज कंपनी के टेक्नीशियन आएंगे। साथ ही, जमीन के नीचे दबे टैंक से पेट्रोल खाली कर टैंक की मरम्मत की जाएगी। रात भर कड़ी सुरक्षा गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि, मामले की जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ को हटाया गया। साथ ही, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रात भर पूरे इलाके में जवानों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस का कड़ा पहरा रहा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन