Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: CG DMF Scam की इनसाइड स्टोरी: 10 लोगों की प्रॉपर्टी अटैच, 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए रानू और माया को कब तक जेल ?

MP CG Times / Wed, Dec 11, 2024

DMF scam in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाला मामले में ईडी ने 23.79 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति डीएमएफ घोटाले में आरोपी निलंबित आईएएस रानू साहू, माया वारियर, मनोज कुमार द्विवेदी समेत 10 लोगों की है।

इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, राधेश्याम मिर्जा, भुवनेश्वर सिंह राज, वीरेंद्र कुमार राठौर, भरोसा राम ठाकुर, संजय शेंडे, हृषभ सोनी और राकेश कुमार शुक्ला पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 17 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ाई गई मंगलवार को डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 17 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस की एफआईआर के बाद ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। आरोप था कि राज्य सरकार के अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर डीएमएफ हड़पने की साजिश रची थी। डीएमएफ ठेकों को फर्जी तरीके से हासिल करने के लिए ठेकेदारों ने भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को ठेके की दर का 15% से लेकर 42% तक कमीशन दिया। 90 करोड़ का घोटाला ईडी की जांच में डीएमएफ घोटाले की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ है। पता चला है कि ठेकेदारों के बैंक खातों में जमा पैसे का एक बड़ा हिस्सा ठेकेदारों ने सीधे नकद में निकाल लिया। जांच के दौरान ईडी ने ठेकेदारों और उनके सहयोगियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 2.32 करोड़ नकद और जेवरात जब्त किए गए। मामले में अब तक कुल 90.35 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। जिसमें से अधिकारियों ने 23.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति जब्त की है। 42 प्रतिशत तक दिया कमीशन ईडी की जांच में पता चला है कि मनोज कुमार द्विवेदी ने 2021-22 और 2022-23 में निलंबित आईएएस रानू साहू और अन्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत की। उसने अपने एनजीओ उदगम सेवा समिति के नाम पर कई डीएमएफ ठेके हासिल किए थे। टेंडर की राशि का 42% तक कमीशन उसने अधिकारियों को दिया था। क्या है डीएमएफ घोटाला जिसमें ये नई गिरफ्तारियां हुई हैं राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर ईओडब्ल्यू ने धारा 120बी 420 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में तथ्य सामने आए हैं कि जिला खनिज निधि कोरबा की राशि से अलग-अलग टेंडरों के आवंटन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन