Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में हादसा: रोपवे ट्रॉली टूटकर गिरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री घायल, पूर्व मंत्री बाल-बाल बचे

Chhattisgarh Dongargarh Maa Bamleshwari temple ropeway trolley broke and fell: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल राजनांदगांव भेजा गया। इस हादसे में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रोपवे का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा के बजाय सीमेंट और गिट्टी ढोने के लिए किया जा रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं की जाती हैं। तकनीकी खामियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य जारी है। हादसे के वक्त ट्रॉली में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। इस हादसे में भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। यह पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई हादसे हो चुके हैं। इससे ट्रस्ट कमेटी की लापरवाही उजागर हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। वे पूछ रहे हैं कि क्या ट्रस्ट को सिर्फ चढ़ावे की चिंता है या श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी जरूरी है। रोपवे सेवा अस्थायी रूप से बंद इस हादसे ने प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है और रोपवे सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन