Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: नकाबपोश लुटेरों ने हाउसफुल पुष्पा-2 का पूरा कलेक्शन लूटा: टॉकीज में गार्ड को पीटा, गर्दन पर चाकू मारा, लॉकर से कैश लेकर भागे

Chhattisgarh Durg Pushpa-2 collection looted of money: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल से लुटेरों ने 1 लाख 17 हजार रुपए लूट लिए। फिल्म पुष्पा-2 के चलते सभी सिनेमा हॉल हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म की कमाई देखकर लुटेरों ने साजिश रची। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने गार्ड से मारपीट की और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर वारदात को अंजाम दिया। 2 नकाबपोश लुटेरों ने टॉकीज के अंदर लूटपाट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुरक्षा के लिए एक गार्ड ड्यूटी पर रविवार-सोमवार की देर रात 2 बजे आखिरी शो खत्म हुआ। इसके बाद वहां के स्टाफ टॉकीज बंद कर घर चले गए। वहां सुरक्षा के लिए एक गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे 2 नकाबपोश लड़के बाइक पर आए। इस दौरान दोनों सीधे सिनेमा हॉल के अंदर घुस गए। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड नोहर देवांगन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। दो लॉकरों से पैसे चोरी इसके बाद उससे लॉकर की चाबियां छीन ली गईं। वहां से 1 लाख 17 हजार रुपए लूट लिए गए। जिस समय लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, उस समय एक लॉकर में 52 हजार रुपए और दूसरे में 65 हजार रुपए थे। उन्होंने दोनों लॉकर खाली कर दिए और भाग गए। टॉकीज के मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद सुबह जब टॉकीज के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सिनेमा हॉल का दरवाजा खुला हुआ था। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर से गार्ड चिल्लाता हुआ बाहर आया। उसने उन्हें पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद कर्मचारियों ने मैनेजर दीपक कुमार को बुलाया। मैनेजर ने गार्ड के साथ पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई। डीवीआर भी ले गए इस मामले में छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि लुटेरे टॉकीज में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए हैं। पुलिस को लूट की घटना का कोई फुटेज नहीं मिल पाया है। पुलिस को आसपास लगे अन्य कैमरों से फुटेज मिल गई है। इसमें देखा जा सकता है कि दो नकाबपोश आरोपी मॉल में घुसे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन