Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान खत्म, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, जानिए कहां कितने प्रतिशत मतदान ?

Chhattisgarh Chunav 2023 1st Phase Voting Percentage: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है. 2018 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस साल विधानसभा चुनाव में 20 में से 18 सीटों पर कम वोटिंग हुई. जबकि सिर्फ 2 सीटों पर पिछले चुनाव से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है. जानिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान पहले चरण में बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर मतदान हुआ. इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा सीटें शामिल हैं. भानुप्रतापुर और दंतेवाड़ा में ज्यादा वोटिंग इस बार भानुप्रतापपुर और दंतेवाड़ा विधानसभा सीटों पर ज्यादा वोट प्रतिशत देखने को मिला है. भानुप्रतापपुर विधानसभा एसटी के लिए आरक्षित है. यहां 2023 के विधानसभा चुनाव में 79.1 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, जबकि 2018 में 77.68 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. इस सीट से बीजेपी ने गौतम उइके को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से उनकी प्रतिद्वंद्वी हैं सावित्री मंडावी. वहीं, दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार कुल 62.55 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है, जो पिछले चुनाव में 60.66 फीसदी थी. पहले चरण में नक्सली हमले हुए पहले चरण के मतदान के दौरान वोटिंग को प्रभावित करने के लिए कई जगहों पर नक्सली हमले भी हुए. इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि मुठभेड़ के दौरान कई जवान घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक जवानों ने कुछ नक्सलियों को भी मार गिराया है. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव छत्तीसगढ़ की बाकी 70 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा, जबकि दोनों चरणों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन