Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Chhattisgarh: महिला नक्सली उंगी की मौत, 15 दिन पहले मुठभेड़ में हुई थी घायल, नक्सलियों ने जारी किया पर्चा

News Desk / Tue, Oct 25, 2022

पुलिस मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली उंगी मंडावी।

पुलिस मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली उंगी मंडावी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली उंगी मंडावी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 15 अक्तूबर को DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) से देवगांव हुचडी में हुई मुठभेड़ में उंगी मंडावी घायल हो गई थी। उसे नक्सली अपने साथ ले गए थे। अब उसके मारे जाने की खबर को नक्सलियों ने खुद ही सार्वजनिक किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि उंगी ने तीन-चार दिन बाद ही दम तोड़ दिया था।

नक्सली बोले-फर्जी मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग की
नक्सलियों की ओर से जारी किए गए पर्चे में कहा गया है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लाखों लोगों को विस्थापित कर रावघाट खदान खोल रही है। इसके विरोध में चल रहे आदिवासी अभियान को दबाने के लिए फर्जी मुठभेड़ों के जरिए आम जनता की हत्या की जा रही है। 15 अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे नारायणपुर DRG ने PLGA सदस्यों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में उंगी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जनवरी में हुई थी शादी, दो माह पहले पति की मौत हुई
नक्सलियों ने पर्चे में जानकारी दी गई है कि उंगी मंडावी दक्षिण बस्तर डिवीजन के सुकमा जिला कोंटा ब्लॉक के ग्राम जग्गाम की रहने वाली थी। वह साल 2015 में PLGA में शामिल हुई थी। उंगी के नक्सली पति अनिल की भी दो माह पहले 12 अगस्त को मेंढकी नदी पार करते समय मौत हो गई थी। वह नदी में बह गया था। अनिल और उंगी की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, कई नक्सली घायल; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

नक्सलियों के जमावड़े की मिली थी सूचना
पुलिस को 15 अक्तूबर की शाम नारायणपुर-कांकेर बार्डर पर नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जवान जैसे ही ग्राम बंडापाल के पास पहुंचे वहां घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाब दिया गया। दोनों ओर से चली फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग बंद होने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान कई जगहों पर खून के निशान मिले थे। 
 
विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन