Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

छत्तीसगढ़ में SIR अभियान पूरा : 1.87 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत, ड्राफ्ट के बाद दावे-आपत्तियों से 2.34 लाख मतदाताओं की वृद्धि

MP CG Times / Sun, Feb 22, 2026

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चार महीने बाद पूरा हो गया है। 21 फरवरी 2026 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं।

ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात मतदाताओं की संख्या में 2,34,994 की वृद्धि दर्ज की गई है।

मतदाताओं की संख्या में बदलाव

ड्राफ्ट से पहले मतदाता: 2,12,30,737

ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद: 1,84,95,920

अंतिम प्रकाशन के बाद: 1,87,30,914

पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को हटाकर सूची को अद्यतन किया गया।

27 हजार से अधिक BLO ने किया घर-घर सर्वे

पूरे अभियान में 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए। लगभग 1.84 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया। अभियान को मिशन मोड में चलाते हुए राज्य के 33 जिलों में व्यापक सत्यापन किया गया।

दावे-आपत्तियों का समयबद्ध निराकरण

23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां प्राप्त की गईं। सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी विधानसभा-वार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।

राजनीतिक दलों को मुफ्त प्रतियां

हर जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां निशुल्क उपलब्ध कराई गईं—एक फोटोयुक्त प्रिंटेड कॉपी और एक बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी। SIR के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी सूची में अपडेट किए गए हैं।

किन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी?

जिलावार आंकड़ों के अनुसार कुछ जिलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई—

दुर्ग जिला: 30,913 की शुद्ध बढ़ोतरी

बिलासपुर जिला: 29,031 की बढ़ोतरी

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला: 16,876 की बढ़ोतरी

बालोद जिला: 13,565 की बढ़ोतरी

वहीं रायपुर जिला में 521 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

चार महीने चला मिशन मोड अभियान

27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक अधिकारियों, BLO और बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी से संचालित किया गया। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।

ऑनलाइन भी देख सकते हैं नाम

अंतिम मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर प्रकाशित कर दी गई है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूची उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन