Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में युवक-युवती ने किया सुसाइड : वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वैलेंटाइन वीक पर युवक और युवती प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, दोनों विवाह में देरी को लेकर मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की है।

बताया गया है कि हमाली गांव की रहने वाली अनीता सिंह (20 वर्ष) और अमलिहा गांव के कृष्णा सिंह (18 वर्ष) की मुलाकात करीब डेढ़-दो साल पहले एक पारिवारिक समारोह में हुई थी। नंबर आदान-प्रदान के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संबंध गहरा हो गया। बाद में वे परिवारों की जानकारी में साथ रह रहे थे।

पहले युवती की मौत, फिर युवक ने भी उठाया कदम

परिजनों के अनुसार, देर रात युवती ने घर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलने पर युवक ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद युवक घर से निकलकर पास के एक प्लॉट में पेड़ पर फांसी लगाकर झूल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

परिजन बोले – कम उम्र के कारण टल रही थी शादी

युवक की नानी मानवती ने बताया कि दोनों पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे और शादी की जिद कर रहे थे। परिवार वालों ने युवक की कम उम्र का हवाला देकर कुछ समय इंतजार करने को कहा था।

युवक की बहन किरण ने भी बताया कि परिवार शादी के खिलाफ नहीं था, लेकिन उम्र पूरी होने तक रुकने की बात कही गई थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन