Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: गुस्से में मार दिया बेटी को: दो साल की बच्ची पर बसूला से वारकर 200 मीटर सड़क पर घसीटा, पत्नी पर भी किया हमला

News Desk / Sun, Feb 5, 2023


छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक के गुस्से ने परिवार को खत्म कर दिया। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बसूला से उस पर वार किया। इस दौरान वहां बैठी दो साल की बच्ची को भी मारा और सड़क पर 200 मीटर तक घसीटकर ले गया। परिजनों ने रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला करने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि मां को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। 

पत्नी और बेटी दोनों पर किया वार
जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर के कच्चे चौकी में साल्हे चौक निवासी नंद किशोर (30) बढ़ाई का काम करता है। उसका रविवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी संगीता (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो रात करीब डेढ़ बजे तक हंगामा चलता रहा। आरोप है कि इस दौरान नंद किशोर ने बसूला से संगीता और दो साल की बेटी त्रिशा पर वारकर दिया। इसके बाद बेटी को घसीटते हुए सड़क पर ले गया और वहीं छोड़ दिया। हमले में मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगाया
शोर सुनकर परिजन बचाने पहुंचे तो आरोपी नंद किशोर ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। उसके गुस्से को देखकर सब डर गए। पड़ोसियों को भी इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रात में ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी नंद किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बसूला भी जब्त कर लिया है। पुलिस उन्हें स्थानीय अस्पातल ले गई, जहां से दोनों को धमतरी रेफर कर दिय गया। वहां पहुंचते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि मां को रायपुर भेजा गया है। 

जो सामने होता, सबमें तोड़फोड़ करता
आरोपी पति नंद किशोर पर गुस्सा इतना ज्यादा हावी था कि जो भी सामान सामने आता उस पर बसूला से वार कर देता। उसने घर में रखे तेल-घी के डिब्बे, धान की कोठी, अलमारी, बक्सा, दरवाजा, सड़क और यहां तक कि पशुओं पर भी बसूला से वार किया। इसके चलते सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पड़ोसियों का कहना था कि नंद किशोर को इतने गुस्से में कभी नहीं देखा। पहले कभी उसका पत्नी से विवाद भी नहीं सुनाई दिया। ऐसे में इतना गुस्सा किस कारण से था स्पष्ट नहीं है। 

पूरे घर से सिर्फ खून ही खून
जनपद सदस्य जीवरा खान सलाम ने बताया घटना की जानकारी मिलने पर वे रात करीब एक बजे उनके घर गए थे। वहां की स्थिति देखकर वे स्तब्ध रह गए। पूरा घर खून से लथपथ था। जगह-जगह खून फैला हुआ थ। इस पर घायलों को तत्काल ही अस्पताल भेजा गया। इसके पहले कभी झगड़ा हुआ हो तो इसकी जानकारी उनको नहीं है। परिवार में आरोपी नंद किशोर का छोटा भाई चमन, छोटी बहन, मां भी घर में थे। सब दूसरे कमरे में थे, जब भी बचाव के लिए आते तो उन्हें धमकाकर भगा देता था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन