Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: बर्थडे पार्टी में युवक की हत्या: लड़कियों को देख धर्मशाला में घुसे नशेड़ी, लात-घूंसों और बेल्ट से लोगों को जमकर पीटा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार रात एक युवक की इमारत की छत से धक्का देने से मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि घटना चांपा थाने से महज 10 मीटर की दूरी पर हुई. फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें कुछ लड़कियों को भी इनवाइट किया गया था. लड़कियों को देख शराब के नशे में धुत कुछ बाहरी लोग भी पार्टी में दाखिल हो गए और नाचने-गाने लगे. उन्हें मनमानी करते देख पहले तो उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. नशे में धुत युवकों ने पार्टी में आए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्हें लात-घूंसे और बेल्ट से जमकर मारा. उनसे बचने के लिए एक युवक कालेश्वर देवांगन (24 वर्ष) छत की ओर भागा, लेकिन नशेड़ी उसके पीछे छत पर पहुंच गए और उसे उठाकर सड़क पर फेंक दिया. कालेश्वर सड़क पर सिसकने लगा। उनके सिर में गंभीर चोट आई. तुरंत उसके दोस्त उसे स्थानीय एनकेएच अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक कालेश्वर देवांगन संजय नगर का रहने वाला था और बुक डिपो चलाता था. छोटे बेटे की मौत से घर में मातम छाया है. फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चंपा के बीडीएम अस्पताल में रखा गया है. चांपा थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में हुई घटना में शामिल मुख्य संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. हालांकि पुलिस इस मामले में खुलकर बात नहीं कर रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन