Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: कांकेर लोकसभा सीट की EVM की होगी जांच: कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर चुनाव आयोग का फैसला, भाजपा के भोजराज नाग 1884 वोटों से जीते थे

Kanker Lok Sabha seat's EVM will be checked: छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत पर चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं। अब यहां ईवीएम की जांच होगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव के दौरान छेड़छाड़ की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई थी। इससे पहले भी मतगणना के दिन पुनर्मतगणना होने के कारण इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था। हालांकि परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ईवीएम की जांच की मांग की थी। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत के लिए 8 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट का नाम भी शामिल था। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने कांकेर के 3 विधानसभा क्षेत्रों संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर जांच के आदेश दिए हैं। इनमें संजारी बालोद के 2 बूथ और बाकी के 1-1 बूथ शामिल हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा: कैबिनेट मीटिंग में CM साय को सौंपा रिजाइन लेटर, जानिए कौन बन सकतें हैं संसदीय कार्यमंत्री ? ऐसा पहली बार हो रहा है... यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने ईवीएम की जांच के लिए गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन 4 जून को होने वाली मतगणना से पहले 1 जून को आयोग की ओर से आई थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि नतीजे घोषित होने के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाला उम्मीदवार ईवीएम जांच के लिए आवेदन कर सकता है। ‘समय से पहले, किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता’: इस्तीफे के बाद भावुक हुए बृजमोहन अग्रवाल, कहा- मोहन जनता के लिए वैसे ही काम करता रहेगा इसके लिए आयोग ने ईवीएम जांच कराने के लिए 50 हजार रुपए का शुल्क तय किया है। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवार को नतीजों के 7 दिन के अंदर आवेदन करना होगा। कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने लगाया था ईवीएम बदलने का आरोप कांकेर सीट से बेहद करीबी मुकाबले में हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने आरोप लगाया था कि 4 केंद्रों की ईवीएम बदली गई हैं। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। इसमें उन्होंने संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम की जांच की मांग की थी। छत्तीसगढ़ में BJP विधायक के भतीजे को पीटा: पुलिस वर्दी में थे मारने वाले, ड्राइवर-कर्मचारी से मारपीट, कार में तोड़फोड़ की बिरेश ठाकुर ने कहा था कि चुनाव आयोग को जवाब देना होगा कि मतदान के बाद एजेंट को दिए गए ईवीएम नंबर मतगणना के दिन कैसे बदल गए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिस ईवीएम में छेड़छाड़ का संदेह है, उसकी जांच की जा सकती है। इसलिए उन्होंने 4 ईवीएम की जांच के लिए आवेदन दिया है, जहां नंबर अलग-अलग थे। बिरेश ठाकुर ने तत्कालीन कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि 16वें राउंड के बाद 2 घंटे तक मतगणना का कोई अपडेट नहीं दिया गया। बिरेश ने कांकेर कलेक्टर के मोबाइल डिटेल की जांच करने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि कलेक्टर को ऊपर से फोन आने लगे थे। अगर उनके कॉल डिटेल की जांच की जाए तो सब कुछ साबित हो जाएगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन