Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

यूट्यूबर बेटी ने पिता को मार डाला : पारिवारिक विवाद बना वजह, पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवती पर अपने पिता की हत्या करने का आरोप है। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया स्थित लिममुंडा बस्ती की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक की पहचान अशोक कुमार केवट (55) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और तीन बेटियां पिछले लगभग आठ वर्षों से अलग रह रही थीं। परिवार कोरबा शहर में रहकर कामकाज और पढ़ाई कर रहा था।

जमीन के मामले में गांव आए थे परिजन

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को पत्नी और तीनों बेटियां जमीन से जुड़े मुआवजे के सिलसिले में गांव आई थीं। रात करीब 2 बजे किसी बात को लेकर अशोक केवट और उनकी बड़ी बेटी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान स्थिति बिगड़ गई और युवती ने घर में रखे धारदार औजार से हमला कर दिया।

खुद परिजनों को दी जानकारी

घटना के बाद युवती घर से बाहर निकली और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो अशोक केवट गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पारिवारिक तनाव की बात सामने आई

पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के पारिवारिक व्यवहार को लेकर पहले से तनाव की स्थिति थी। बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटियां लंबे समय से अलग रह रही थीं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

सोशल मीडिया पर सक्रिय थी आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय थी और वीडियो ब्लॉग बनाती थी। हाल ही में उससे जुड़े एक वीडियो को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या इसका घटना से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

हरदी बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन