Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: कथित लव जिहाद, युवक के घर फायरिंग: कांग्रेस बोली- भाजपा नेता मास्टरमाइंड, कोर्ट में शादी के लिए आवेदन से पहले हमला

Chhattisgarh Korba Katghora shooting Love Jihad: छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में लव जिहाद के आरोपों के बीच एक युवक के घर पर गोलीबारी हुई। 25 सितंबर को कसनिया गाँव में मेमन परिवार के घर पर हमलावरों ने देसी पिस्तौल से गोलियां चलाईं और फरार हो गए। पुलिस ने शुरुआत में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को 27 सितंबर की रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई। शक्ति सिंह ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से शूटरों को भाड़े पर लिया था। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आरोपी शक्ति सिंह की पहचान भाजपा के मंडल महासचिव के रूप में की। हालाँकि, भाजपा ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके बेटे ने एक हिंदू महिला से कोर्ट मैरिज करने के लिए हाईकोर्ट से आदेश प्राप्त किया था। उन्होंने कोर्ट के आदेश के तहत अपर कलेक्टर के पास आवेदन दिया था, लेकिन अपर कलेक्टर ने आवेदन खारिज कर दिया। इसके बाद वे कोरबा जिला न्यायालय में आवेदन दायर करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही गोलीबारी हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

ग्राम कसनियां में सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान के सामने ही उनकी एक दुकान है। गुरुवार (26 सितंबर) की रात परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। तभी लगभग 9:45 बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर वे घर से बाहर निकले। इस दौरान एक बाइक सवार युवक घर के सामने खड़ा था।

परिवार के सदस्यों को बाहर निकलते देख उसने दूसरी बार गोली चला दी। फायरिंग होते देख परिवार के सदस्य तुरंत घर के अंदर चले गए। बदमाशों की चलाई गई एक गोली शटर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो चुकी थी। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

भागते वक्त लोगों ने आरोपी को पकड़ा

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग रहा था, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे। लेकिन इलाके के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा शहर के हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया था। इनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी शक्ति सिंह 27 सितंबर को पकड़ाया है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन