Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: MP से CG आए 6 युवकों की मौत: हाईवे पर ब्रेक लगाने से बेकाबू होकर ट्रक से भिड़ी कार, धार्मिक यात्रा पर ओडिशा जा रहे थे

Chhattisgarh Madhya Pradesh car accident 6 youths died: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चिरचारी राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे के पास एक तेज़ रफ़्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। इनमें से 4 मध्य प्रदेश के इंदौर और एक रतलाम का रहने वाला था। चालक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा बागनदी थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से गुजर रही कार में 7 लोग सवार थे। सभी इंदौर से राजनांदगांव होते हुए ओडिशा धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। कार तेज़ रफ़्तार से चल रही थी। अचानक ब्रेक लगाने पर कार अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में मुड़ गई, जिससे सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

6 लोगों की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शव कार के अंदर ही फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मरने वालों के नाम

आकाश मौर्या (28) निवासी फोनिक्स टाउन इंदौर, मप्र
गोविंद (33) निवासी जावरा कलालीया, रतलाम
अमन राठौर (26) निवासी बड़ा बंगरादा इंदौर
नितिन यादव (34) निवासी बहोदिया हातोद एसओ इंदौर
संग्राम केशरी सेती निवासी बीरा नीलकंठपुर ओडिशा
घायल- सागर यादव निवासी गांधी नगर इंदौर

सभी इंदौर से ओडिशा जा रहे थे

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि यह हादसा आज सुबह 5 बजे हुआ। यह कार इंदौर से नागपुर होते हुए राजनांदगांव से रायपुर जा रही थी। यहाँ से उन्हें ओडिशा जाना था। इसी दौरान अचानक डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ गई। जिससे सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। फिलहाल मामले की जाँच जारी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन