Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: कार में धोखे का कॉल सेंटर: लोन का दिया झांसा, फिर क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठगे 45 लाख, दिल्ली से 3 गिरफ्तार

News Desk / Fri, Dec 23, 2022

दिल्ली से पकड़े गए ठगी के आरोपी।

दिल्ली से पकड़े गए ठगी के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने दिल्ली से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दिल्ली की सड़कों पर ही कार में धोखाधड़ी का कॉल सेंटर चला रहे थे। उन्होंने जिले के एक युवक को पहले बैंक कर्मचारी बनकर लोन का झांसा देकर ठगी की। फिर उन्हीं रुपयों की वसूली के नाम पर खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर करीब 45 लाख रुपये वसूल लिए थे। 

एक करोड़ का लोन दिलाने का दिया झांसा
जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ के इतवारी बाजार निवासी मोहम्मद जियाउल हक के मोबाइल पर 14 जनवरी 2021 को कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें इंडिया बुल्स का कर्मचारी बताया और एक करोड़ का लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद प्रोसेसिंग में उनसे रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो उनको लोन मिला और न उनके रुपये ही मिले। इस बीच उनके पास एक और कॉल आया। 

क्राइम ब्रांच के अफसर बन वसूले और रुपये
इस बार कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और धोखाधड़ी करने वाले इस गैंग से रुपये दिलाने की बात कही। इसके बाद झांसा देकर अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस तरह से जियाउल हक दोनों बार में करीब 44 लाख 56 हजार रुपये की ठगी के शिकार हो गए। काफी परेशान होकर उन्होंने इस बार खैरागढ़ थाने में शातिर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। 

मोबाइल नंबर ट्रेस कर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर ठगों को ट्रेस किया और दिल्ली तक जा पहुंची। वहां दिल्ली पुलिस के सहयोग से यूपी के प्रतापगढ़ निवासी शिव बहादुर पाल, अफरोज अहमद और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को लेकर पुलिस राजनांदगांव पहुंची। पुलिस ने आरोपियों से 12 मोबाइल, बलेनो कार, पांच प्रॉपर्टी के कागजात, सोने की चेन जब्त की है। इसके अलावा उनके बैंक खातों को भी फ्रीज करा दिया है। 

सड़क किनारे कार पार्क कर चला रहे थे धोखाधड़ी का कॉल सेंटर
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कार में ही धोखाधड़ी का कॉल सेंटर चला रहे थे। यह लोग भीड़ वाली जगह पर गाड़ी पार्क करते और फिर वहां से कॉल कर लोगों को ठगते थे। भीड़ वाली जगह पर पार्क करने के चलते इनके नंबर ट्रेस करने में दिक्कत आती। आरोपियों ने ठगी की रकम को मोबाइल और अन्य सामान खरीदने में खर्च कर दिया था। ऐसे में जब्त किए गए सामान से रिकवरी की गई है। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन