Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया शव का अंतिम संस्कार: पिता की मौत के बाद अंतिम-संस्कार के नहीं थे पैसे, अस्पताल में शव छोड़कर जा रहे थे दिव्यांग बच्चे

Chhattisgarh Raigarh Police Businessman Dead Body Last Rites: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता की मौत के बाद बच्चों के पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। दिव्यांग बेटा और बेटी शव को अस्पताल में छोड़कर जा रहे थे। इसकी सूचना जूट मिल पुलिस को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। रायगढ़ में रहने वाले विनय प्रकाश जायसवाल की तबीयत खराब थी। इसके चलते उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनके बेटे और बेटी उनके साथ थे। बच्चों की मां का पहले ही निधन हो चुका है। इलाज के दौरान रविवार को विनय की भी मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के स्टील फैक्ट्रियों में जड़ेगा ताला: 200 प्लांटों में उत्पादन रहेगा ठप, जानिए क्यों है Steel industries का Strike ? अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना विनय की मौत के बाद उनके बेटे और बेटी पिता के शव को अस्पताल में छोड़कर जा रहे थे। अस्पताल प्रबंधन ने जूट मिल थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बच्चों को रुकने को कहा और टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां से शव को कयाघाट मुक्ति धाम ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। 2 साल से रह रहे थे रायगढ़ में विनय प्रकाश जायसवाल (54) मूल रूप से दिल्ली के गांधीनगर के रहने वाले थे। दिल्ली से आकर वह रायपुर में कुछ व्यवसाय कर रहा था। इसी बीच व्यवसाय में घाटा होने के कारण वह करीब 2 साल पहले अपने बेटे संस्कार प्रकाश (22) और बेटी सुपर्णा प्रकाश (20) के साथ रायगढ़ रहने आ गया। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। छत्तीसगढ़ में महिला अधिकारी गिरफ्तार: मत्स्य विभाग में 2.16 करोड़ रुपए का गबन, फर्जी दस्तावेज से फर्मों को दी राशि बेटा और बेटी दिव्यांग हैं पुलिस ने बताया कि विनय के दोनों बच्चे दिव्यांग हैं और चलने में सक्षम नहीं हैं। बेटी को बोलने में भी दिक्कत है। पिता के बीमार होने के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। किसी तरह घर चल रहा था। बेटा चलने में पूरी तरह असमर्थ है, जिसके चलते पुलिस बेटी को भी साथ लेकर मुक्ति धाम आई। दिल्ली जाने की व्यवस्था थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि विनय जायसवाल के दिल्ली से परिचित लोग उसे देखने रायगढ़ आए थे। उन्होंने बताया कि बच्चे उनके बेटे के साथ पढ़ते थे। इसलिए वे एक-दूसरे को जानते हैं। इसके बाद पुलिस ने आर्थिक मदद की और बच्चों को उनके परिचितों के साथ दिल्ली जाने की व्यवस्था की। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन