Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

महिला TI को मारी लात, 3 गाड़ियां जलाई, VIDEO : रायगढ़ में JPL कोयला खदान के विरोध में हिंसा, पुलिस पर पथराव,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में JPL कोयला खदान की प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में चल रहा धरना गुरुवार को हिंसक हो गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने पहुंची पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव हुआ और भीड़ ने तीन वाहनों में आग लगा दी।

घटना तमनार के सीएचपी चौक की है। झड़प के दौरान महिला थाना प्रभारी कमला पुषाम घायल हो गईं। आरोप है कि आक्रोशित महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की और लात मारी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। बाद में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही

रायगढ़ डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 14 गांवों के ग्रामीण JPL कोयला खदान की प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे थे। गुरुवार सुबह पुलिस ने करीब 35 से 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद कोल खदान से जुड़े वाहनों को पार करा रही थी। इसी दौरान खुरुसलेंगा इलाके में एक ग्रामीण भारी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

वीडियो हो रहे वायरल

घटना के दौरान तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इनमें से एक वाहन एसडीएम का बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में महिलाएं थाना प्रभारी के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वही महिलाएं घायल अधिकारी को पानी पिलाती दिखाई दे रही हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन