Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: बर्खास्त B.Ed शिक्षकों को पुलिस ने घसीटा: बस में भरकर ले गए, कई बेहोश, शिक्षिका बोली- पुलिस ने कपड़े फाड़े

Chhattisgarh Raipur dismissed B.Ed teachers protest: छत्तीसगढ़ के रायपुर के तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) पर प्रदर्शन कर रहे बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को पुलिस ने घसीटकर सड़क से हटाया। रविवार रात को हुई इस घटना के दौरान कुछ महिला शिक्षक बेहोश हो गईं। शिक्षकों ने पुलिस पर उनके कपड़े फाड़ने और अभद्र तरीके से छूने का आरोप लगाया है। समायोजन की मांग को लेकर बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों ने 10 घंटे तक सड़क जाम रखा। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में शिक्षक और उनके परिजन शामिल थे। जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी बहाली की मांग की। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने रात 10 बजे सख्ती दिखाई और उन्हें घसीटकर बसों में भरकर वहां से हटाया। इस घटना को लेकर पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है। पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत प्रदर्शन के चलते दोपहर से रात तक तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर जाम लगा रहा। दिनभर वाहन फंसे रहे। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव: बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने की समायोजन की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को घसीटकर बसों में बैठाया पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। इस दौरान कई शिक्षक बेहोश हो गए। उनका कहना है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। वे अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। जब तक उनकी नौकरी बहाल नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में गुस्सा, सरकार के जवाब का इंतजार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर गुस्सा जताया। उनका कहना है कि सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई ठोस जवाब नहीं आया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। बर्खास्त शिक्षकों ने मंत्री के बंगले का भी घेराव किया शनिवार सुबह बर्खास्त शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया था। समायोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शिक्षक सुबह 5 बजे अचानक मंत्री के बंगले पर पहुंच गए और गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें जबरन हटाकर गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता समर्थन में आए नवा रायपुर के टूटा धरना स्थल पर बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। नौकरी से निकाले गए इन शिक्षकों के समर्थन में अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के अलावा कांग्रेस नेता भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू भी पहुंचे। इस दौरान महिला सहायक शिक्षकों ने बैज को राखी बांधी। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सहायक शिक्षकों की मांगों का पूरा समर्थन करती है। सेवाओं को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार चाहे तो कोई रास्ता निकाल सकती है। नौकरी से सीधे हटाना पूरी तरह गलत है। प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पद खाली हैं, फिर भी सहायक शिक्षकों को हटाना गलत है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन