Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर : 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सड़क हादसों की भयावह तस्वीर सामने आई है। अंबिकापुर और जांजगीर-चांपा समेत अलग-अलग इलाकों में हुए 4 भीषण हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसा 1: कार-ट्रक की टक्कर में परिवार खत्म

अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो के पास कार रॉन्ग साइड में जाकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद तीनों की जान नहीं बच सकी।

हादसा 2: स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला

NH-130 स्थित भिट्ठीकला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही 4 महिलाओं को कुचल दिया। इनमें से 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

हादसा 3: ऑटो-पिकअप की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑटो और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय दोनों युवक नशे की हालत में थे।

हादसा 4: बोलेरो-कार टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में पत्नी और भांजा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

लापरवाही और तेज रफ्तार बनी जानलेवा

लगातार हो रहे इन हादसों में तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाना मुख्य कारण बनकर सामने आया है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के लिए यह घटनाएं एक बड़ा अलर्ट हैं, वहीं लोगों को भी सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन