Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 9वीं के छात्रों ने की 6वीं के स्टूडेंट की रैगिंग: छत्तीसगढ़ में हॉस्टल के रूम में बुलाकर लात-घूंसे से पीटा, किसी को बताने पर दोबारा मारने की धमकी

Chhattisgarh Sakti 6th class student ragged: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सरकारी छात्रावास में कक्षा 6 के छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। कक्षा 9 के 6 छात्रों ने उसे आधी रात को अपने कमरे में बुलाया और उसकी रैगिंग की। लात-घूंसों और स्केल से बुरी तरह पीटा। किसी को बताने पर फिर से पीटने की धमकी दी। छात्र के पिता ने इसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की है। यह पूरा मामला जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा का है। यहां कक्षा 6 का छात्र अमित (बदला हुआ नाम) अरावली हाउस में रहता है। 31 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे कक्षा 9 के छात्रों ने कक्षा 6 के 2 जूनियर को अमित को बुलाने के लिए भेजा। दोनों छात्र उसे बुलाने गए। उन्होंने अमित से कहा कि सीनियर तुम्हें शिवालिक हाउस बुला रहे हैं। वहां पहुंचते ही सीनियर्स ने उसकी रैगिंग की और मारपीट की। कटोरी पर बैठाया, बिना वजह पीटा छात्र के पिता कृष्ण कुमार कश्यप ने बताया कि उनके बेटे ने 1 अगस्त की दोपहर को उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। छात्रों ने पहले उसे एक बड़े कटोरी पर बैठाया। उससे उसका परिचय पूछा। फिर बिना कुछ कहे पीटना शुरू कर दिया। यह कहते हुए कि मैं रोता हूं तो तुम भी रोते हो, उन्होंने फिर पीटा। कार्रवाई करें, नहीं तो पुलिस में शिकायत करेंगे- पिता उन्होंने इस पूरी घटना की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की है। पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि घटना के बाद से अमित काफी डरा हुआ है। उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए रैगिंग करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी छात्र को इस तरह से परेशान न किया जा सके। नहीं तो उन्होंने थाने में रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है। छात्र 15 दिन के लिए निलंबित जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा 6वीं के छात्र से रैगिंग की शिकायत मिली है। 6 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। सक्ती डीईओ नरेंद्र चंद्रा ने कहा कि, घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले में शिकायत मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन