Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

अफेयर के शक में पति बना राक्षस : बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा अमानवीय मामला सामने आया है, जिसने समाज और मानवता को शर्मसार कर दिया है। पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा (काटकोना गांव) में एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी के साथ इस कदर क्रूरता की कि देखने वालों की रूह कांप गई।

आरोपी ने न सिर्फ अपने बच्चों के सामने पत्नी को बेरहमी से पीटा, बल्कि उसके हाथ-पैर बांधकर, कपड़े फाड़ दिए और लात-जूतों से हमला किया। इस दौरान बच्चों के मन में भी जहर घोला गया।

पहले देखिए तस्वीरें

चरित्र शक में पति ने पत्नी को लात से मारा

चरित्र शक में पति ने पत्नी को लात से मारा

पति ने पत्नी को बच्चे का पेशाब पिलाया

पति ने पत्नी को बच्चे का पेशाब पिलाया

पति ने पत्नी के बाल काटने के बाद रेजर से उसका सिर मुंडवा दिया।

पति ने पत्नी के बाल काटने के बाद रेजर से उसका सिर मुंडवा दिया।

बाल काटे, सिर मुंडाया और चेहरे पर पोती कालिख

गुस्से और नफरत में अंधा हो चुके पति जितेंद्र घसिया ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दीं। उसने पहले कैंची से अपनी पत्नी तारा के बाल काटे, फिर रेजर (उस्तरे) से उसका सिर पूरी तरह मुंडवा दिया। इसके बाद महिला के चेहरे पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं, आरोपी पिता ने अपने बच्चों को उकसाकर उनकी ही मां को कई थप्पड़ लगवाए।

बच्चे से चेहरा अपवित्र कराया, फिर खुद का पेशाब पिलाया

इस पूरी वारदात में क्रूरता की पराकाष्ठा तब देखने को मिली जब आरोपी का मन मारपीट से भी नहीं भरा। उसने अपने ही बच्चे को मजबूर कर पत्नी के चेहरे पर पेशाब करवाया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद का पेशाब भी महिला को जबरन पिलाया। इस पूरी अमानवीय और घिनौनी घटना का बकायदा एक वीडियो भी बनवाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब विवादों का दौर

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के रूनियाडीह निवासी जितेंद्र घसिया ने करीब 15 साल पहले (साल 2006 में) करंजी क्षेत्र की रहने वाली तारा से प्रेम विवाह किया था। शादी के वक्त तारा की उम्र महज 17 साल थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच गंभीर विवाद चल रहा था, जिसके कारण तारा अपने पति से अलग पंडोपारा में रहकर लोगों के घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। 11 जून 2026 को जब वह अपने एक परिचित रमेश घसिया के घर पर थी, तभी आरोपी जितेंद्र वहां आ धमका।

'जीजा, भांजे और अब दूसरे के साथ भागने का शक'

दूसरी ओर, फरार आरोपी जितेंद्र घसिया ने अपनी पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि तारा पहले भी उसके जीजा और भांजे के साथ भाग चुकी थी। पति का आरोप है कि कुछ महीनों पहले हुए विवाद के बाद वह अपने चारों बच्चों को रूनियाडीह में उसके भरोसे छोड़कर पंडोपारा आ गई थी और यहां किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। बच्चों से यह बात पता चलने पर जितेंद्र रायपुर से सीधे सूरजपुर पहुंचा और बच्चों को साथ लेकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

'BNS' के तहत मामला दर्ज, संगीन धाराएं बढ़ाने की तैयारी

पीड़िता की शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पटना थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई है। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि आरोपी जितेंद्र घसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(2) और 85 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती शिकायत में पीड़िता ने लोकलाज के डर से पेशाब पिलाने की बात नहीं लिखी थी, लेकिन वायरल वीडियो और नए बयानों के आधार पर मामले में अन्य गंभीर और गैर-जमानती धाराएं जोड़ी जा रही हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन