Logo
Breaking News Exclusive
पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन

: सूरजपुर हत्याकांड, एसपी हटाए गए: आरक्षक की पत्नी-बेटी के हत्यारे को संरक्षण देने का आरोप, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Surajpur murder case SP M.R. Ahire removed: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या और बवाल के बाद एसपी एम.आर. अहिरे को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है। उनकी जगह प्रशांत कुमार ठाकुर को नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को तत्कालीन जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने 20 अक्टूबर 2023 को एक साल के लिए जिले से निष्कासित कर दिया था। इस दौरान वह पुलिस सुरक्षा में सूरजपुर में घूमता रहा। वह पुरानी बाजार कृषि मंडी रोड की दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष भी था। इसके कार्ड भी बांटे गए थे। जांच के लिए अलग से टीम बनाई गई एसपी से लेकर टीआई स्तर के अधिकारी मुख्य आरोपी को संरक्षण देने के आरोपों से घिरे हैं। इसलिए सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने मुख्य आरोपी को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की जांच के लिए अलग से जांच टीम बनाई है। पुलिस ने बताया था कि आरोपी धारा 188 के तहत गिरफ्तारी के बाद से जमानत पर था। इन आरोपों के बाद अब एसपी को फटकार लगाई गई है। कुलदीप को जेल भेजा गया पुलिस ने मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के पास से एक पिस्टल बरामद की है। भागते समय कुलदीप ने पुलिस पर 8 राउंड फायरिंग की। अफसरों की मानें तो जल्द ही कुलदीप के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मकान को तोड़कर पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। कुलदीप साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। शहीद का दर्जा देने की मांग तालिब शेख की मां मैमुना शमीम और बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मां ने कहा कि इस घटना से हम टूट चुके हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट से 15 दिन के अंदर फांसी की सजा मिलनी चाहिए। तालिब के बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। चाकू घोंपकर हत्या दरअसल, 13 अक्टूबर की रात को कुलदीप साहू ने अपने दो साथियों एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी और रिंकू सिंह के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने उनके शवों को कार में डालकर 5 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन