Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Ambikapur: युवा व्यवसायी की लफरी घाट वॉटर फाल में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

News Desk / Wed, Nov 30, 2022

व्यवसायी शब्बीर अली (फाइल फोटो)

व्यवसायी शब्बीर अली (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के एक युवा व्यवसायी की वॉटर फाल में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ मंगलवार को पिकनिक मनाने के लिए सूरजपुर के लफरी वॉटर फाल गया था। इस दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतरा और गहराई में समाता चला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम शव बरामद कर लिया है। शव को बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

चार दोस्तों के साथ गया था 
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के व्यवसायी शब्बीर अली (41) पुत्र गुलाम असगर की सदर रोड और देवीगंज रोड पर ग्लोबल फुटवियर के नाम से दुकान है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के चलते शब्बीर अपने चार दोस्तों शौभिक आचार्य, जुबी बाबरा, प्रदीप कुमार प्रभाकर और नवीन सोनी के साथ कार से सूरजपुर जिले के ओड़गी में स्थित लफरी घाट वॉटर फाल में पिकनिक मनाने के लिए गया था। 

नहाने के दौरान गहरे पानी में फंसा
बताया जा रहा है कि वहां सभी ने खाना बनाया और फिर दोपहर करीब 3 बजे नहाने के लिए वे वॉटर फाल पहुंच गए। इसके बाद दो युवक नहाकर भोजन बनाने वाले स्थान पर आ गए। शब्बीर और दो अन्य दोस्त नहा रहे थे। इसी दौरान शब्बीर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर दोस्तों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया। वहीं शब्बीर भी तैरकर बाहर आने का प्रयास करने लगा, लेकिन सफल नहीं हो सका। 

आपदा राहत टीम देर शाम बरामद कर सकी शव
तमाम कोशिश के बावजूद शब्बीर गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद उसके दोस्त हड़बड़ाकर बाहर निकले और अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाई। शब्बीर के दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस के साथ ही आपदा राहत टीम मौके पर पहुंच गई और शब्बीर की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम उसका शव वॉटर फाल से बरामद हो सका। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन