Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: मां को लव यू कहकर दे दी जान: डैम में कूदा युवक, तीन दिन बाद मिला शव; प्रतियोगी परीक्षा में असफलता से था निराश

News Desk / Fri, Feb 10, 2023


छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने डैम में कूदकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले युवक ने अपने पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल किया और मां को आई लव यू बोला। इसके बाद जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से तीन दिन के बाद शव को बरामद किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में असफलता के चलते युवक काफी निराशा और परेशान रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

घर से घूमने की बात कहकर निकला था
जानकारी के मुताबिक, नकटीखार निवासी गोविंद राठौर सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनका बेटा देवेंद्र (27) आईटीआई करने के बाद रायपुर में आगे की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में भी जुटा था। इस दौरान उसे बार-बार प्रतियोगी परीक्षा में असफलता मिल रही थी। इससे वह काफी परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि देवेंद्र सात फरवरी की शाम घूमने की बात कहकर बाइसे पर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल सका। 

देवेंद्र ने घर कॉल कर दी थी खुदकुशी की जानकारी
परेशान होकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। पूछताछ के दौरान परिजनों से पता चला कि लापता होने के दिन देवेंद्र ने शाम करीब 7.30 बजे अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया। स्पीकर ऑन कर मां से बात कराने को कहा। जब मां मोबाइल के पास पहुंची तो देवेंद्र ने उन्हें आत्महत्या करने की जानकारी दी। फिर आई लव यू कहते हुए कॉल काट दी। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र की तलाश शुरू की और कॉल से लोकेशन ट्रेस कर डैम तक पहुंच गए। 

बाइक से मिला पांच पेज का सुसाइड नोट
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डैम में देवेंद्र की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने डैम से देवेंद्र का शव शनिवार को बरामद कर लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र ने मरने से पहले पांच पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे बाइक की डिक्की से बरामद किया गया है। देवेंद्र ने चाबी अपनी जेब में रख ली थी और परिजनों से बाइक ले जाने को कहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसका कहना है कि अभी पूरी तरह से कारण स्पष्ट नहीं है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन