Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Raipur में Cylinder Blast LIVE VIDEO: 5 मिनट के अंदर लगातार 2 धमाके, दीवारों और छत पर पड़ी दरारें, मची चीख-पुकार

Cylinder blast in Raipur house: रायपुर में बुद्धेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखे 2 सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर फटने का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी है, वह बशीर खान नामक व्यक्ति का है। यह 2 मंजिला मकान है। नीचे दुकान और ऊपर 2 कमरे हैं। घर के नीचे बशीर खान का पान का ठेला है। जिस समय आग लगी, उस समय वह पान के ठेले पर था। उस समय घर में कोई नहीं था। 2 धमाकों से मकान की दीवारें टूट गई हैं। बशीर खान के मुताबिक, आग को देखकर उसने बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। घबराकर वह जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे उतर आया। आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घर में कपड़े और लकड़ी का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। घर के बाहर खिड़की से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत सड़क को साफ करवाया। घर में रखे थे 2 सिलेंडर मौके पर पुरानी बस्ती थाने की पेट्रोलिंग टीम को घर के अंदर रखे 2 सिलेंडर की जानकारी मिली। सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए आसपास से भीड़ को हटाया गया, ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो सके। 5 मिनट के अंदर फट गए 2 सिलेंडर आग बढ़ने पर घर के अंदर रखे 2 सिलेंडर 5 मिनट के अंदर एक के बाद एक फट गए। सिलेंडर फटते ही आसपास के घरों के शीशे टूट गए। धमाके से आसपास का इलाका गूंज उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पानी की बौछार शुरू कर दी। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। घर की दीवारों में दरारें, 50 फीट ऊंचा पेड़ जला जिस घर में आग लगी है, वह काफी पुराना है। लगातार सिलेंडर फटने से घर की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। इसके अलावा घर के अंदर छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके की वजह से घर के पीछे 50 फीट ऊंचे पेड़ में भी आग लग गई। आग की वजह से पेड़ भीषण रूप से जलने लगा। पेड़ पर लगी आग भी अब बुझा दी गई है। 14 दिन पहले केमिकल प्लांट में लगी थी आग 14 दिन पहले रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि 5 किलोमीटर दूर से आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग के साथ ही तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोग डर गए थे। आग की वजह से प्लांट पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे 2 कर्मचारी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन