Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: रिटायरमेंट ​​​​​​​से पहले DEO 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया: प्राइवेट-स्कूल के संचालकों से मांगे थे पैसे, दफ्तर में 2 लाख मिले

DEO caught taking bribe of Rs 1 lakh before retirement: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी को सेवानिवृत्त अधिकारी से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डीईओ ने आरटीआई के तहत प्राप्त प्रतिपूर्ति राशि के एवज में 5 निजी स्कूलों के संचालकों से 2 लाख रुपए की मांग की थी।

सूरजपुर डीईओ राम ललित पटेल ने जिन निजी स्कूल संचालकों से राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत मांगा था, उनमें रामरती पब्लिक स्कूल, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल दतिमा, सरस्वती बाल मंदिर सोनपुर, प्रिया बाल मंदिर भटगांव और लक्ष्मी विद्या निकेतन नरोला शामिल हैं। डीईओ राम ललित पटेल 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उससे पहले ही उन्हें ट्रैप कर लिया गया। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही स्कूल संचालकों की ओर से शिकायत मिलने के बाद अंबिकापुर एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। पहली किस्त में एक लाख रुपए देने की बात तय हुई। इसकी पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को एसीबी की टीम सूरजपुर पहुंची। शाम करीब 6 बजे कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित डीईओ कार्यालय में डीईओ राम ललित पटेल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। कार्यालय में दो लाख और मिले डीईओ कार्यालय की जांच के दौरान 2 लाख रुपए और बरामद हुए हैं। आशंका है कि यह रकम अन्य निजी स्कूलों से भी रिश्वत के रूप में ली गई है। एसीबी की टीम ने डीईओ के आवास पर भी दबिश दी है। डीईओ राम ललित पटेल पर 7 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वाड्रफनगर भी पहुंची एसीबी की टीम डीईओ राम ललित पटेल मूल रूप से बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के रहने वाले हैं। सूरजपुर में ट्रैप होने के बाद एसीबी की एक टीम उनके पैतृक निवास वाड्रफनगर भी पहुंची है। डीईओ के घर पर नकदी, जमीन के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और लॉकर की जानकारी जुटाई जा रही है। 2023 में निलंबित सूरजपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल को राज्य सरकार ने सितंबर 2023 में 34 लाख रुपए के बाजरा खरीदी में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया था। फिलहाल वे बलरामपुर और सूरजपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार संभाल रहे थे। बाजरा की खरीदी दूसरे मद से की गई थी। बाद में बहाल होने के बाद उन्हें फिर से सीईओ का डीईओ बना दिया गया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन