Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: देवभोग के देव दशहरे की शुरुआत: शस्त्र पूजन कर निकाला गया खंडा, जानिए नेगी जोगी पाड़े प्रधान की अहम भूमिका ?

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के देवभोग में देव शस्त्र के पूजन के साथ देवभोग के पारंपरिक दशहरा की शुरुआत हुई। नेगी, जोगी, पाड़े प्रधान की भूमिका अहम होती है। विजय दशमी को लंकेश की प्रक्रिमा लंकेश्वरी देवी करेगी। 200 साल से भी ज्यादा पुराना है देवभोग दशहरे का इतिहास।

रिवाज के मुताबिक आज अष्टमी को ग्राम पुजारी के घर में स्थापित देव कचना ध्रुवा के खंडा (शस्त्र) को बाहर निकाला गया। इसके पूजन के पूर्व इसे नदी के रेत से धोने ले जाया गया। धुलने के बाद जब शस्त्र बस्ती पारा पंहुचा तो पूरे मोहल्ले में हर घर के सामने दीप प्रज्जवलित कर स्वागत किया गया। देव वाद्य यंत्र बजता रहा,फिर राजापारा स्थित कचना ध्रुवा के गुड़ी में शस्त्र को स्थापित किया गया। आज रात से इसकी पूजन अनवरत होगी। देव के इस पारंपरिक पूजन में नेगी,जोगी, पांडे प्रधान की भूमिका अहम होती है। इनके मौजूदगी में पूजन की प्रकिया के लिए सभी की अलग अलग जवाबदारी तय किया गया होता है ।इस पुरी प्रक्रिया को देखने भारी संख्या में लोगो की भिड़ उमड़ती है। इसी शसत्र से विजय दशमी को बलि दि जाएगी।बलि अब रखिए के फल का दिया जाता है । बलि के इस रिवाज के बाद ही आस पास गांव से आए सभी देव विग्रह एक साथ लंकेश्वरी देवी विग्रह के नेतृत्व में गांधी मैदान पहुंचते है। और रावण के पुतले की प्रकिमां करेंगे।इसी प्रक्रिमां के बाद ही रावन पुतले के दहन का रिवाज है। जानिए नेगी जोगी पाडे प्रधान की भूमिका नेगी _देव दशहरा में देवी के पूजन से लेकर दशहरा के बाद उन्हे शांत कर स्थापित करने का दायित्व संभालने वाले पुजारी परिवार ,दाऊ परिवार को नेगी कहा जाता है।इस पूजन में अन्य सहयोगी भी शामिल होते है। जोगी की भूमिका बीसी परिवार निभाते आ रहे है।आज शुरू हुई पूजन में दीप प्रज्वलन की देख रेख और जागरण की जवाबदारी इन्ही के जिम्मे होती है। पाडे परिवार को कालांतर से देव पूजन में लगने वाले मिट्टी के दिए और सभी मिटी के पूजन सामग्री व्यवस्था करने की जवाबदारी होती है। देवभोग के प्रधान परिवार वर्षो से देव पूजन के लिए प्रज्वलित होने वाले दिए की बाती जिसे नागिन कहा जाता की व्यवस्था करते हैं। दशहरे में इन चार वर्गों की मौजूदगी और उनकी भूमिका के लिए कालांतर से जाना जाता है।इनमे से किसी एक वर्ग की कमी रह गई तो पूजन का विधान पुरा नही माना जाता। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन