Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: ड्राइवर ने रची लूट की कहानी: रायपुर के प्रॉपर्टी डीलर को 5 लाख देने निकला, फिर दोस्तों को सौंप दी कार और रकम

News Desk / Sat, Jan 21, 2023


पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चार दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर के चालक से हुई पांच लाख की लूट की कहानी झूठी निकली। खुद चालक ने ही साजिश रची और फिर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई। आरोपी चालक रायपुर के प्रॉपर्टी डीलर को रुपये देने के निकला और फिर अपने दोस्तों को कार और रकम सौंप दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और रकम बरामद कर ली है। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। 

18 जनवरी की रात रुपये लेकर निकला था
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग निवासी कारोबारी अशोक बारडिया की कार का दिलशाद अली चालक है। वह सवारी लेकर 18 जनवरी की रात खैरागढ़ गया। वहां सवारी को छोड़ने के बाद अशोक बारडिया से पांच लाख रुपये लेकर रायपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी युवराज वर्मा को देने के लिए निकल गया। कुछ समय बाद दिलशाद रायपुर के मौदहापारा थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि ठेलका चौक पर उसे बदमाशों ने लूट लिया है। 

पुलिस को बताया- बदमाश कार व रुपये लूटकर ले गए
मामला दुर्ग जिले का होने के कारण पुलिस ने दिलशाद को धमधा भेज दिया। वहां उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोका और कार व रुपये लूटकर भाग गए। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को दिलशाद की कहानी पर संदेह हुआ तो उन्होंने सख्ती से पूछताछ की। इस पर दिलशाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार कर ली। 

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी दिलशाद ने अपने साथी सिकंदर और सफात खान के साथ मिलकर मनगढ़ंत कहानी रची थी। खैरागाढ से लौटने के बाद इन्होंने धमधा थाना क्षेत्र मे ठेलका चौक के पास लूट हो जाने की झूठी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब जांच शुरू की गई। और आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने  वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन