Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Janjgir-Champa: ट्रक सहित 80 फीट नीचे क्रशर खदान में गिरकर चालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

News Desk / Sat, Nov 26, 2022

हादसे के बाद चक्काजाम कर रहे परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी।

हादसे के बाद चक्काजाम कर रहे परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार को एक चालक की ट्रक सहित क्रशर खदान में गिरने से मौत हो गई। करीब 80 फीट नीचे गिरा चालक ट्रक के साथ बीच में फंस गया। उसे करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से ट्रक काटकर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद प्रबंधन की ओर से उन्हें दो लाख रुपये देकर मामला शांत कराया गया। 

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, अकलतरा के तरौद में वाणी मिनरल्स की स्टोन क्रशर खदान है। यहां पर बोल्डर पत्थर से मिट्टी बनाई जाती है। इसी खदान में ट्रक चालक तरौद निवासी सौखीराम (52) रोज की तरह शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह ट्रक खाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया। सौखीराम ट्रक सहित करीब 100 फीट गहरी खदान में जा गिरा और बीच में फंस गया। आसपास के मजदूरों ने आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। 

अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
हादसा देख उन्होंने खदान प्रबंधन को इसकी सूचना दी। देखा तो ट्रक सहित सौखीराम बुरी तरह से फंसा हुआ था। इसके बाद मैकेनिक को बुलाकर गैस कटर से ट्रक कटवाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सौखीराम को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा। प्रबंधन की ओर से हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई तो वह भी पहुंच गए। वहीं  हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सौखीराम को बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

प्रबंधन ने दिया दो लाख रुपये मुआवजा
इसके बाद परिजन सौखीराम का शव लेकर शाम करीब 6.45 बजे खदान पहुंच गए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो वह भी पहुंच गई। हालांकि हंगामा चलता रहा। फिर खदान प्रबंधन की ओर से परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा दिया गया। इसके बाद रात करीब 8 बजे हंगामा बंद हुआ और परिजन वहां से हटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप जाएगा। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन