Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Ambikapur: पिता ने टांगी से वारकर युवक को मार डाला, शादीशुदा प्रेमिका को उसके बच्चे के साथ लेकर पहुंचा था घर

News Desk / Sun, Jan 1, 2023

पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक पिता ने अपने बेटे की टांगी से वारकर हत्या कर दी। युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसके बच्चे को लेकर घर पहुंचा था। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि बेटे ने अपनी मां पर हमला कर दिया। यह देखकर पिता ने अपने बेटे की जान ले ली। वारदात के बाद उसकी प्रेमिका भाग निकली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। 

पिकनिक मनाने के बाद प्रेमिका को लेकर पहुंचा
जानकारी के मुताबिक, सुवारपारा निवासी शिव कुमार पैकरा (22) का ग्राम पोकसरी निवासी एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। महिला का एक बच्चा भी है। नए साल के पहले दिन रविवार को शिवकुमार अपनी प्रेमिका के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसके बाद शाम करीब 7.30 बजे उसे और बच्चे को लेकर अपने घर पहुंच गया। यह देखकर परिजन भड़क गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। 

मां पर किया हमला, पिता को डंडे से पीटा
शिवकुमार अपनी प्रेमिका और बच्चे को घर में रखने व शादी करने की जिद पर अड़ा था। वहीं माता-पिता उसे प्रेमिका को बाहर कर देने या उसके साथ चले जाने को कह रहे थे। परिजन उसके प्रेम संबंध को लेकर पहले से नाराज थे। विवाद बढ़ा तो शिवकुमार लकड़ी लेकर अपनी मां वैजंती को मारने के लिए दौड़ा। इससे डरकर वैजंती घर से बाहर भाग गई। फिर शिव कुमार ने अपने पिता रामजीत पर डंडे से हमला कर दिया। 

हत्या के बाद सरपंच को बताया
इससे रामजीत भी आक्रोशित हो गया। वह घर से टांगी निकाल लाया और शिवकुमार पर हमला कर दिया। टांगी के एक के बाद एक कई वार से शिवकुमार गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद रामजीत पैकरा ने सरपंच को बताया कि उसने बेटे शिवकुमार को डंडे से मारा है, वह आंगन में गिरा है। सरपंच की सूचना पर बतौली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस को करता रहा गुमराह
रामजीत पैकरा ने पुलिस को यह बता गुमराह करने की कोशिश की कि उसने डंडे से शिवकुमार पैकरा को मारा है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या की गई हैं। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो रामजीत पैकरा ने टांगी से हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रामजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे उसे जेल भेज दिया गया है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन