Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: Chhattisgarh में 'हमर क्लीनिक' : 182 मोहल्लों में खुलेंगे, पैथोलॉजी जांच के साथ मिलेगी OPD की सुविधा

News Desk / Fri, Oct 7, 2022


अंबिकापुर में हमर क्लीनिक के उद्घाटन के बाद जांच कराते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव।

अंबिकापुर में हमर क्लीनिक के उद्घाटन के बाद जांच कराते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ सरकार ने 'हमर क्लीनिक' योजना की शुरुआत की है। प्रदेश के पहले 'हमर क्लीनिक' का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को अंबिकापुर के गोधनपुर में किया है। यहां मरीजों को सुबह-शाम OPD की सुविधा के साथ ही 46 तरह की दवांए भी मिल सकेंगी। इसमें बीपी, शुगर की दवा भी शामिल है। राज्य भर के शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में ऐसे 182 क्लीनिक खोले जाएंगे। खास बात यह है कि इन क्लीनिक में पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी। 

अंबिकापुर में खोले जाएंगे 16 क्लीनिक
अंबिकापुर में 16 'हमर क्लीनिक' (शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर) खोले जाएंगे। प्रदेश के पहले हमर क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि ये योजना सरकार की यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को आगे ले जाएगी। लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा। साथ ही योगा और व्यायाम जैसी वैलनेस एक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने लोगों से आयुष्मान भारत डिजिटल योजना का लाभ लेने कार्ड बनवाने की अपील की है।  यह सुविधाएं मिलेंगी क्लीनिक में

  • हर क्लीनिक में एक MBBS डॉक्टर सहित 4 स्टाफ होगा
  • दो शिफ्ट में OPD चलेगी। पहली शिफ्ट 10 बजे से 2 बजे तक, शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक 
  • हमर क्लीनिक में मरीजों में 46 तरह की दवाएं मिलेंगी। 
  • किट से रोगियों की सात प्रकार की पैथोलॉजी जांच की जाएगी। इसमें एचबी, सिकलिंग, शुगर, एचआईवी, मलेरिया, डेंगू के अलावा प्रेग्नेंसी टेस्ट भी शामिल हैं।

जिला अस्पतालों में भीड़ कम करने की कवायद
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे हो गए। इन चार सालों में स्वास्थ्य सुविधाओं हमेशा बदहाली के लिए चर्चा में रही हैं। अब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर 'हमर क्लीनिक' योजना शुरू की गई है। इससे एक ओर जहां मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में OPD की भीड़ कम होगी, वहीं लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मौसमी सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य छोटी बीमारियों के इलाज में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने 'हमर क्लीनिक' योजना की शुरुआत की है। प्रदेश के पहले 'हमर क्लीनिक' का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को अंबिकापुर के गोधनपुर में किया है। यहां मरीजों को सुबह-शाम OPD की सुविधा के साथ ही 46 तरह की दवांए भी मिल सकेंगी। इसमें बीपी, शुगर की दवा भी शामिल है। राज्य भर के शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में ऐसे 182 क्लीनिक खोले जाएंगे। खास बात यह है कि इन क्लीनिक में पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन