Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Durg News : परेशान पत्नी ने आग लगाकर की थी खुदकुशी, पुलिस ने पति समेत परिवार के पांच लोगों को भेजा जेल

News Desk / Wed, Feb 15, 2023


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी परिवार।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित नंदिनी पुलिस ने दहेज के लिए अपनी बहू को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले पति समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर बहू ने खुद को आग के हवाले करके खुदकुशी कर ली। नंदिनी पुलिस ने जांच में पति, सास-ससुर,जेठ जेठानी को दोषी पाया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बेमेतरा की रहने वाली तृप्ति साहू की शादी साल 2020 में ग्राम सेमरिया के रहने वाले प्रेमनाथ साहू के साथ हुई। लड़की के पिता ने सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी की और अपनी क्षमता के मुताबिक दहेज भी दिया। लेकिन शादी के बाद ससुराल जाते ही पति प्रेमनाथ, ससुर आनंद राम, सास राम प्यारी, जेठानी लक्ष्मी बाई और जेठ प्रकाश साहू के द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी।

वे तृप्ति को मोटरसाइकिल और डेढ़ लाख रुपए  लाने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। तृप्ति इनकी लगातार प्रताड़ना से परेशान हो गई थी तृप्ति अपने पिता की मजबूरी को देखते हुए ऐसा करने से मना किया तो उसे इतना अधिक प्रताड़ित करने लगे जिसके बाद तृप्ति ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा लिया।

घटना के बाद तृप्ति की मां लता साहू ने नंदिनी पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की है। ससुराल वाले बेटी से मोटर साइकिल और डेढ़ लाख की डिमांड से काफी परेशान रहती थी। इसके चलते बेटी तृप्ति ने 9 जनवरी 2023 की सुबह अपने ससुराल में स्वयं के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा लिया।


इस घटना में तृप्ति बुरी तरफ झुलस गई थी और इलाज के दौरान 21 जनवरी को रायपुर अस्पताल में उसकी मौत हो गई इस मामले में नंदिनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन