Logo
Breaking News Exclusive
मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

: स्वच्छता की पाठशाला बना अंबिकापुर: प्रबंधन सीखने के लिए पांच राज्यों की टीम पहुंची, देखा एसएलआरएम मॉडल व गौठान

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


स्वच्छता प्रबंधन सीखने अंबिकापुर पहुंची पांच राज्यों की टीम।

स्वच्छता प्रबंधन सीखने अंबिकापुर पहुंची पांच राज्यों की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर स्वच्छता की पाठशाला बन गया है। स्वच्छता प्रबंधन के गुर सीखने के लिए बुधवार को पांच राज्यों मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, असम और उत्तराखंड की टीमें पहुंची हैं। टीम में शामिल अफसरों ने पहले दिन यहां का एसएलआरएम मॉडल देखा और गौठानों की जानकारी ली। महापौर और आयुक्त ने उन्हें एसएलआरएम मॉडल की बारीकियों की जानकारी दी। टीमें गुरुवार को भी यहीं रहेंगी और स्वच्छता मॉडल को समझने का प्रयास करेंगी। 

दरअसल, पूरे देश में स्वच्छता उत्सव के तहत स्वच्छता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बुधवार से हो गई है। इसके तहत राज्यों में चल रहे स्वच्छता प्रबंधन के कार्यों को दूसरे राज्यों के अधिकारी व समूहों के सदस्य सीख रहे हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से इस कार्यक्रम की मेजबानी नगर निगम अंबिकापुर कर रहा है। स्वच्छता में अंबिकापुर देश में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान पर रहा है। पहले चरण की यात्रा 22 व 23 मार्च और दूसरे चरण की यात्रा 26 व 27 मार्च को निकलेगी। 

एसएलआरएम मॉडल व गौठान ने किया प्रभावित 
स्वच्छता यात्रा के तहत पांच राज्यों के 50 सदस्यीय दल को अंबिकापुर के एसएलआरएम सेंटरों व गौठानों का भ्रमण कराया गया। स्वच्छता दूत की कार्यशाला में महापौर डॉ. अजय तिर्की व आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने एसएलआरएम मॉडल की विस्तृत जानकारी दी। टीम में आए सदस्यों ने अंबिकापुर मॉडल की सराहना की और अपने क्षेत्र में लागू करने की बात कही। उन्होंने उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इस दौरान राज्य कार्यालय से डॉक्टर नितेश शर्मा, शिखा सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

दूसरे चरण में आएगी पांच राज्यों की टीम
नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई ने बताया कि भारत सरकार ने राज्यों को विकल्प दिया था कि वे किस राज्य के किस निकाय में जाकर सीखना चाहते हैं। यह अंबिकापुर के लिए गर्व की बात है कि सर्वाधिक 12 राज्यों ने अंबिकापुर का विकल्प चुना है। इस कारण दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित करना पड़ रहा है। दूसरे चरण में उत्तरप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल सहित पांच राज्यों की टीम अंबिकापुर पहुंचेगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन